KKR को लगातार 5 हार के बाद मिली पहली जीत, कोलकाता के कप्तान रहाणे ने क्या कहा

Himanshu Singh वार्ता, नई दिल्ली
share

कोलकाता नाइट राइडर्स को रविवार को आईपीएल 2026 में पहली जीत मिली। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में राजस्थान 4 विकेट से हराया। जीत के बाद रहाणे ने कहा है कि उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

KKR को लगातार 5 हार के बाद मिली पहली जीत, कोलकाता के कप्तान रहाणे ने क्या कहा

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को अपनी पहली जीत दर्ज करने से राहत महसूस कर रहे कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) रनों की पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को दो गेंदें शेष रहते राजस्थान रॉयल्स चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह सात मैचों में केकेआर की पहली जीत है। 85 रन पर छह विकेट गंवा चुकी केकेआर को रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की जोड़ी ने 19.4 ओवरों में 161 रन बनाकर चार विकेट से जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रनों की अविजित साझेदारी हुई।

रहाणे ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "यहां आकर वाकई बहुत खुशी हो रही है। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैच के दौरान कई तरह की भावनाएं उमड़ रही थीं। मैं रिंकू, अनुकूल और वरुण के लिए बहुत खुश हूं। जिस तरह वरुण ने गेंदबाजी की। अनुकूल का घरेलू सीजन भी शानदार रहा था। ज्यादातर प्रैक्टिस सेशन के दौरान हमारी आपस में बातचीत होती रही है। सारा खेल स्थिति को सही तरह से पढ़ने का है। क्रिकेट एक सीधा-सादा खेल है।''

उन्होंने आगे कहा, ''यह जीत हमें आत्मविश्वास देगी। गेंदबाज अब एक इकाई के रूप में निखर कर आ रहे हैं। बल्लेबाजी के लिहाज से हम अब भी सुधार कर सकते हैं। कार्तिक त्यागी बहुत अच्छे रहे हैं। जब से हमने प्रैक्टिस मैच खेले हैं, वह इस बात को लेकर पूरी तरह साफ़ रहे हैं कि उन्हें मैदान के बीच में क्या करना है। वह अभी युवा हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास कमाल का है। एक तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें यह कॉन्फ़िडेंस हासिल करते देख बहुत ख़ुशी हो रही है।"

14 रन पर तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच बने वरुण चक्रवर्ती ने कहा, “बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अपने बारे में बात करने से पहले, मुझे पूरे कोचिंग स्टाफ़ को श्रेय देना होगा। बाहर बहुत ज़्यादा शोर था। हम इस जीत के हक़दार हैं। मेरे बाएं हाथ में अब भी दो फ्रैक्चर हैं। यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैं फिर भी इसे मैनेज करने की कोशिश कर रहा हूं। पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन हमारे लिए एकदम मुफ़ीद थी। हम नहीं जानते कि हम (अंक तालिका में) कहां पहुंचेंगे, लेकिन हम यह पैग़ाम दे रहे हैं कि हमें हल्के में नहीं लिया जा सकता।”

मैच विजयी नाबाद अर्धशतक बनाने वाले रिंकू सिंह: "जब रन नहीं बनते, तो आप सोचना शुरू कर देते हैं। ऐसा नहीं था कि मैं अपने शॉट्स खेलने में हिचकिचा रहा था। मानसिकता खेल को अंत तक ले जाने की थी। आप ऐसे शॉट्स (जब नो-लुक स्लॉग पर उनका कैच छूटा) तब खेलते हैं जब आपका दिमाग़ काम नहीं कर रहा होता। भगवान ने मेरी मदद की। यह पारी मेरे आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छी थी। इस जीत से हमें बहुत हौसला मिलेगा। हम इस लय को आगे भी बरक़रार रखने की कोशिश करेंगे।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।