हार्दिक पांड्या को नई टीम से मिला कप्तानी का ऑफर, MI के साथ ट्रेड टॉक शुरू; जानें क्या है पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हार्दिक पांड्या इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में ट्रेड की वजह से हैं। ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ट्रेड हो चुकी है। ऐसे में अब सभी की नजरें हार्दिक पांड्या पर हैं कि वे कहां जाएंगे। नया नाम केकेआर का आया है। 

Hardik Pandya

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की हाई-प्रोफाइल ट्रेड हो चुकी है। अब सभी की नजरें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर हैं, जिनको लेकर तमाम तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं। हार्दिक एमआई को छोड़ने का मन बना चुके हैं। ऐसे में कई ऑफर उन्हें मिल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की लिस्ट में आ गया है। केकेआर ने तो हार्दिक को कप्तानी भी ऑफर की है।

अभी तक रिपोर्ट्स थीं कि हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल की ट्रेड मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो सकती है, लेकिन अब नई रिपोर्ट यह है कि केकेआर इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। हार्दिक पांड्या का एमआई के साथ फ्यूचर स्पष्ट नहीं है और यह आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद ही दिख गया था। सोशल मीडिया पर सबसे पहले इसकी शुरुआत फॉलो-अनफॉलो से हुई थी। मुंबई ने उनकी कप्तानी में तीन सीजन खेले हैं, जिनमें से दो सीजन बहुत ही ज्यादा बुरे साबित हुए हैं।

एमआई और केकेआर के बीच बातचीत शुरू

पीटीआई की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि आईपीएल के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया है कि केकेआर और एमआई के टॉप मैनेजमेंट के बीच हार्दिक की ट्रेड को लेकर चर्चा जा रही है। यहां तक कि पिछले सीजन के बाद भी केकेआर ने इसकी पेशकश एमआई से की थी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अगर हार्दिक पांड्या केकेआर को जॉइन करते हैं तो कप्तानी भी उनको मिलेगी। केकेआर के कप्तान पिछले दो सीजन अजिंक्य रहाणे रहे हैं, लेकिन वह बेस्ट ऑप्शन नहीं थे।

ऑल कैश डील पर भी विचार

रिपोर्ट बताती है कि कप्तानी ही एकमात्र आकर्षण केकेआर और एमआई की हार्दिक की ट्रेड को लेकर नहीं है। माना जा रहा है कि KKR पूरी तरह से कैश डील करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि मुंबई सीधे कैश ट्रांसफर करना पसंद करेगी या प्लेयर एक्सचेंज। IPL के नियमों के तहत, खिलाड़ी अपनी विरोधी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रांसफर के लिए खुद से बातचीत नहीं कर सकते। सभी बातचीत फ्रेंचाइजी के बीच ही होनी चाहिए, जबकि किसी भी ट्रेड को पूरा करने के लिए खिलाड़ी की सहमति जरूरी है। अगर कोई खिलाड़ी किसी प्रस्तावित मूव को मना कर देता है, तो उसे ऑक्शन पूल में शामिल होना पड़ेगा।

देखा जाए तो हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल की ट्रेड भी अच्छा सौदा मुंबई इंडियंस के लिए है, क्योंकि मुंबई एक अच्छा ओपनर तलाश रही है, जिसकी कमी जायसवाल पूरी कर सकते हैं। दूसरा यह कि उन्हें मुंबई का ही एक बल्लेबाज मिल जाएगा, जो वानखेड़े स्टेडियम को समझता हो। उधर, राजस्थान रॉयल्स को एक दमदार ऑलराउंडर और एक कप्तान मिल जाएगा, क्योंकि रियान पराग उतने अच्छे कप्तान नजर नहीं आए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।