KKR Retained Players List: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चौंकाया, रसेल और वेंकटेश का काटा पत्ता

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

KKR Retained and Released Players List: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों से पीछा छुड़ाया है। जानिए, केकेआर ने किन-किन खिलाड़ियों रिटेन किया?

KKR Retained Players List: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चौंकाया, रसेल और वेंकटेश का काटा पत्ता

KKR Retained and Released Players List: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। केकेआर ने मिनी ऑक्शन से पहले चौंकाया है। केकेआर ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। केकेआर ने ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और वेंकेट अय्यर समेत पांच खिलाड़ियों को बाहर किया है। वेस्टइंडीज के दिग्गज रसेल पहली बार 2014 में केकेआर से जुड़े थे। फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को रिटेन कर लिया है। रहाणे की कप्तानी में कोलकाता ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। आईपीएल 2025 की विजेता टीम 18वें सीजन में तालिका में आठवें पायदान पर रही थी। केकेआर ने लेग स्पिनर मयंक मारकंडे मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है। मारकंडे ने 30 लाख रुपये की फीस पर अपनी पुरानी टीम में वापसी की।

केकेआर रिटेन प्लेयर्स लिस्ट: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, लवनिथ सिसौदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन

केकेआर रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, मोइन अली, एनरिक नॉर्खिया।

केकेआर से ट्रेड प्लेयर: मयंक मारकंडे

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 ऑक्शन पर्स: 64.30 करोड़ रुपये

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले केकेआर की टीम: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, लवनिथ सिसौदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।