केविन पीटरसन बनना चाहते हैं टीम इंडिया का नया बैटिंग कोच, खुले आम कर दिया ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
share

टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच बनने के लिए इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन तैयार हैं। केविन पीटरसन इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं और अपने समय के जाने-माने ऑलराउंडर रहे हैं।

केविन पीटरसन

टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरा हो गया। जिसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया। गौतम गंभीर के साथ अभिषेक नायर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने, जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े। टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने रहे, जबकि रेयान टेन डेशखाटे को टीम इंडिया का दूसरा असिस्टेंट कोच बनाया गया। द्रविड़ के कार्यकाल में विक्रम राठौर टीम इंडिया के बैटिंग कोच थे, जबकि पारस म्हाम्ब्रे टीम इंडिया के बॉलिंग कोच थे। गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया का डाउनफॉल जिस तरह से हो रहा है, ऐसे में खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया के लिए एक बैटिंग कोच की फिर से तलाश कर रही है, यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपनी उपलब्धता खुले आम बता दी।

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच की तलाश को लेकर की गई एक पोस्ट के जवाब में केविन पीटरसन ने लिखा, ‘Available!’ (उपलब्ध!), भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बॉलिंग में पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह पर निर्भर रहा है, वहीं बैटिंग में यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई और बैटर कुछ खास नहीं कर पा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः पंत के कंधे पर ये किसका हाथ? 6 साल पुरानी रहस्यमयी तस्वीर से आखिरकार उठा पर्दा

इसे भी पढ़ेंः धोनी के सम्मान में सरकार ला रही है 7 रुपये का नया सिक्का? क्या है सच्चाई

रोहित शर्मा और विराट कोहली की लगातार असफलता के बाद से इस बात की चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया को फिलहाल एक बढ़िया बैटिंग कोच की जरूरत है। केविन पीटरसन की बात करें तो वह 44 साल के हैं और इंग्लैंड की ओर से कुल 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। पीटरसन के खाते में तीनों फॉर्मेट में क्रम से 8181, 4440 और 1176 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 10, 7 और एक विकेट भी चटकाए हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़केविन पीटरसन बनना चाहते हैं टीम इंडिया का नया बैटिंग कोच, खुले आम कर दिया ऐलान