सरफराज खान ने वजन घटाया तो पृथ्वी शॉ को मिला ताना, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा- कोई इसे दिखा दे

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

27 वर्षीय बल्लेबाज सरफराज खान ने दो महीने में 17 किलो वजन घटाया है। सरफराज के वजन कम करने के बाद पृथ्वी शॉ को ताना सुनना को मिला है। पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसनने कहा कि कोई इसे पृथ्वी को दिखा दे।

सरफराज खान ने वजन घटाया तो पृथ्वी शॉ को मिला ताना, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा- कोई इसे दिखा दे

लंबे समय से खराब फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे सरफराज खान ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने दो महीने में 17 किलो वजन घटाया है। भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके 27 वर्षीय सरफराज को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्हें ओवरवेट होने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी है। हालांकि, सरफराज ने अपनी फिटनेस पर काम किया और अब मेहनत रंग लाई है। उनकी खूब तारीफ हो रही है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटसरन भी सरफराज का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं। उन्होंने सरफराज की तारीफ करने के साथ-साथ पृथ्वी शॉ को ताना मारा, जिनकी फिटनेस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। पीटरसन ने कहा कि कोई इसे (ट्रांसफॉर्मेशन) शॉ को दिखा दे। बता दें कि शॉ ने 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू किया और पहले ही मैच में शतक जड़कर जमकर सुर्खिया बटोरीं। हालांकि, वह अपनी प्रतिभा के संग अभी तक न्याय नहीं कर सके हैं। 25 वर्षीय ओपनर ने 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। शॉ भारत की ओर से आखिरी बार 2021 में खेले थे।

45 वर्षीय केविन पीटरसन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सरफराज खान के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में लिखा, ''शानदार एफर्ट, नौजवान। बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे मैदान पर बेहतर और लगातार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मुझे यह बात काफी पसंद आई कि आपने प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने में समय बिताया। क्या कोई पृथ्वी को इसे दिखा सकता है? यह किया जा सकता है। स्ट्रॉन्ग बॉडी, स्ट्रॉन्ग माइंड।''

शॉ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि कुछ गलत लोगों की संगति में आकर उन्होंने कुछ बुरी आदतें अपना लीं लेकिन फिटनेस पर काम कर रहे हैं। भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान शॉ का 2022 तक वजन बढ़ना शुरू हो गया था। उनका 2023 में काफी वजन बढ़ा। उन्हें अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण मुंबई टीम से भी बाहर होना पड़ा। पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में अब महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।