बैटिंग की तुलना पर केविन पीटरसन हुए आग बबूला, 22 गेंदबाजों के नाम देकर पूछा ये सवाल
केविन पीटरसन का मानना है कि 20-25 साल पहले की तुलना में मौजूद दौर में बल्लेबाजी आसान हो गई है। उन्होंने 22 गेंदबाजों के नाम दिए हैं और उन्हें मौजूदा समय के गेंदबाजों से तुलना करने के लिए कहा है।

इंग्लैंड के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने यह दावा करके नई बहस छेड़ दी है कि मौजूदा दौर में बल्लेबाजी 20-25 साल पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है, क्योंकि टेस्ट खेलने वाले देशों के गेंदबाजी स्तर में गिरावट आई है। पीटरसन की सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी उस समय आई है जब एक दिन पहले ही इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
केविन पीटरसन ने शनिवार को एक्स पर लिखा, ‘‘मुझ पर चिल्लाइए मत, लेकिन आजकल बल्लेबाजी करना 20–25 साल पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गई है। शायद तब बल्लेबाजी करना आज की तुलना में दोगुना मुश्किल था।’’
पीटरसन ने 2005 से 2013 के बीच इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी-20 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 35 अर्द्धशतकों के साथ 47.28 की औसत से 8,181 रन बनाए।
पीटरसन ने अपने जमाने के कई गेंदबाजों के नाम लिए और अपने फॉलोअर्स को चुनौती दी कि वे 10 समकालीन गेंदबाजों के नाम बताएं, जिनकी तुलना उनके साथ की जा सके। उन्होंने लिखा, ‘‘वकार, शोएब, अकरम, मुश्ताक, कुंबले, श्रीनाथ, हरभजन, डोनाल्ड, पोलाक, क्लूजनर, गॉ, मैक्ग्रा, ली, वॉर्न, गिलेस्पी, बॉन्ड, विटोरी, केर्न्स, वास, मुरली, कर्टली, कर्टनी और यह सूची बहुत लंबी हो सकती है।’’
पीटरसन ने कहा, ‘‘मैंने ऊपर 22 गेंदबाज़ों के नाम बताए हैं। कृपया मुझे वर्तमान समय के 10 ऐसे गेंदबाज़ों के नाम बताइए जो ऊपर दिए गए नामों से मेल खा सकें।’’
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



