कीमो पॉल के 5 विकेट ने भारत से छीनी जीत, T20I में चेज करते हुए बनाया अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल

लाइव हिन्दुस्तान
share

वेस्टइंडीज ने शे होप के शतक और कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की बदौलत भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हराया। भारत ने टी20 इंटरनेशनल में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरा हाईएस्ट टोटल बनाया।

india vs west indies 4th t20i
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20

भारतीय टी20 टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने कप्तान शे होप के शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू के 56 के स्कोर पर आउट होने के बाद भारत ने लगातार विकेट गंवाए। तिलक और नीतीश ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन कीमो पॉल ने पांच विकेट लेकर भारत की जीतने की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया। भारत का रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा हाईएस्ट टोटल है।

वेस्टइंडीज ने सीरीज की बराबर

वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद भारत की चुनौती को 19.3 ओवर में 223 रन पर रोक दिया। कीमो पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांचवें ओवर में दो विकेट और 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की आज ही सीरीज कब्जाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 2-2 से बराबर की। अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में आखिरी मैच से होगा। भारत ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच 6 विकेट से अपना नाम किया। तीसरे मैच में भारत ने 14 रन से बाजी मारी तो वहीं चौथे मैच में वेस्टइंडीज को 24 रन से जीत मिली।

भारत का लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा हाईएस्ट टोटल

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बल्लेबाजी करते हुए ये दूसरा हाईएस्ट टोटल है। इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम ने 4 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे, जहां टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।

कीमो पॉल ने किए 5 शिकार

होप के शतक की बदौलत भारत के सामने 248 रनों का बड़ा लक्ष्य था। सैमसन ने तूफ़ानी अर्धशतक जड़ते हुए भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन सैमसन (56) के आउट होने के बाद भारतीय पारी को संभलने में समय लगा और आवश्यक रन रेट भी लगातार बढ़ता जा रहा था। ईशान किशन (6) और श्रेयस अय्यर (16) जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद अभिषेक (29) और तिलक वर्मा (43) में साझेदारी पनपी लेकिन गुडाकेश मोती ने एक ही ओवर में अभिषेक और नमन धीर का विकेट निकालकर भारत पर दबाव बढ़ा दिया।

हालांकि इसके बाद रेड्डी और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी पनपी लेकिन 17वें ओवर में तिलक का विकेट निकलने के बाद कीमो पॉल ने 19वें ओवर में तीन झटके देकर भारत को मुकाबले से पूरी तरह से बाहर कर दिया। इससे पहले कीमो पॉल ने अपने पहले ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा था। मैच का मुख्य अंतर वेस्टइंडीज की सूझबूझ भरी गेंदबाज़ी रही। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने अधिकांश गेंदें ऑन पेस डालीं और लेंथ भी अधिक फ़ुलर रखीं जबकि वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने लेंथ और गति दोनों केे साथ मिश्रण किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कीमो के 5 विकेट ने भारत से छीनी जीत, चेज करते हुए बनाया अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल