Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Karnataka All Rounder Krishnappa Gowtham Announces Retirement from All Formats
भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम ने लिया संन्यास, IPL में रहे थे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम ने लिया संन्यास, IPL में रहे थे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

संक्षेप:

कर्नाटक के दिग्गज ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने 22 दिसंबर 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने 14 साल तक क्रिकेट खेला, इस दौरान उन्होंने भारत के लिए एक वनडे मैच भी खेला।

Dec 22, 2025 05:33 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को इस निर्णय की जानकारी दी। 37 वर्षीय गौतम ने अपने 14 साल के लंबे और सफल पेशेवर करियर को अलविदा कह दिया है। कृष्णप्पा ने भारत के लिए इंटरनेशनल मैच भी खेला था। उन्होंने 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृष्णप्पा गौतम ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका दबदबा हमेशा बना रहा। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 200 से अधिक विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कृष्णप्पा गौतम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने के लिए 9.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च की थी।

गौतम ने सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला किसी मजबूरी से नहीं, बल्कि सोच समझकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह वही मैदान है जहां वह कभी दर्शक और बॉल बॉय के रूप में खड़े होकर सेंटर विकेट पर खेलने का सपना देखते थे। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी जिसने कई बार कनार्टक की टीम में वापसी की, यह वापसी उन युवाओं के लिए नुकसानदायक होती है जो टीम का भविष्य हैं।

उन्होंने माना, "मेरे पास विकल्प थे, दूसरे राज्य में जाने की संभावना का जिक्र करते हुए। लेकिन मैंने इस पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया।" उन्होंने कर्नाटक क्रिकेटर के तौर पर अपना सफर शुरू किया और उसी तरह इसे खत्म करने का फैसला किया, यह मानते हुए कि ज्यादा समय तक बने रहना उन लोगों के साथ अन्याय होता है जो अपने मौके का इंतजार कर रहे होते है।

ये भी पढ़ें:कोहली को प्रैक्टिस करवाने का युवा क्रिकेटर को मिला इनाम, IPhone पर लिया साइन

आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया। 2018 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ दमदार पारियां खेली थी।

आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया। 2018 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ दमदार पारियां खेली थी। कृष्णप्पा गौतम के नाम कर्नाटक प्रीमियर लीग के एक मैच में 134 रन बनाने और 8 विकेट लेने का दुर्लभ रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शनों में गिना जाता है

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।