KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने कर्नाटक को हराया
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने गुरुवार को अमन मोखाड़े की शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में हराया। इस जीत के साथ विदर्भ ने फाइनल में जगह बना ली है।


कर्नाटक बनाम विदर्भ
Karnataka vs Vidarbha1st Semi Final Highlights: विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को कर्नाटक को 7 विकेट से मात दी। हाईवोल्टेज मुकाबले में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाए। इसके जवाब में विदर्भ ने अमन मोखाड़े की शतकीय पारी की बदौलत आसानी से मैच में जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट के इतिहास में विदर्भ की कर्नाटक के खिलाफ पहली जीत है। वहीं पिछले साल खिताबी मुकाबले में कर्नाटक ने विदर्भ को हराकर खिताब जीता था।
281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ही ओवर में अर्थव तायडे (छह) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अमन मोखाड़े और ध्रुव शौरी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। 24वें ओवर में अभिलाष शेट्टी ने ध्रुव शौरी (47) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रविकुमार समर्थ के साथ अमन मोखाड़े ने तीसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़े। इस दौरान मोखाड़े ने अपना शतक भी पूरा किया।
42वें ओवर में तीसरे विकेट के रूप अमन मोखाड़े को विद्याधर पाटिल ने आउट किया। अमन मोखाड़े ने 122 गेंदों में 12 चौके और दो छ्क्को की मदद से 135 रनों की पारी खेली। विदर्भ ने 46.2 ओवर में चार विकेट पर 284 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। रविकुमार समर्थन ने 69 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाये। कनार्टक के लिए अभिलाष शेट्टी ने तीन विकेट लिये। विद्याधर पाटिल को एक विकेट मिला।
कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाए हैं। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। कप्तान मयंक अग्रवाल (नौ) और देवदत्त पड़िक्कल (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ध्रुव प्रभाकर ने करूण नायर के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 17वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने ध्रुव प्रभाकर (28) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कृष्णन श्रीजीत ने भी करूण नायर के साथ 113 रन जोड़ कर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले गये।
34वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने करूण नायर को आउटकर कर्नाटक को बड़ा झटका दिया। करूण नायर ने 90 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 76 रनों की पारी खेली। 35वें ओवर में यश कदम ने कृष्णन श्रीजीत को अपना शिकार बना लिया। श्रीजीत ने 53 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 54 रन बनाये। श्रेयस गोपाल (36), अभिनव मनोहर (26) और विद्याधर पाटिल (एक) को दर्शन नालकंडे ने आउट किया। यश ठाकुर ने विजयकुमार वैशक 50वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयकुमार वैशक 17 को आउटकर 280 के स्कोर पर कर्नाटक की पारी का अंत कर दिया। विदर्भ की ओर सेदर्शन नालकंडे ने 10 ओवर में 48 रन देकर पांच विकेट लिये। यश ठाकुर को दो विकेट मिले। नचिकेत भूटे और यश कदम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने कर्नाटक को हराया
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने गुरुवार को अमन मोखाड़े की शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में हराया। इस जीत के साथ विदर्भ ने फाइनल में जगह बना ली है।
KAR vs VID Live Score: अमन मोखाड़े शतक लगाकर हुए आउट
KAR vs VID Live Score: अमन मोखाड़े 122 गेंद में 138 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अमन को पाटिल ने आउट किया। विदर्भ ने तीसरा विकेट गंवाया है।
KAR vs VID Live Score: विदर्भ को जीत के लिए चाहिए 42 रन
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने 40 ओवर में 2 विकेट खोकर 239 रन बना लिए हैं। अमन 130 और रविकुमार 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KAR vs VID Live Score: अमन मोखाड़े ने ठोका शतक
KAR vs VID Live Score: विदर्भ के स्टार बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने गुरुवार को कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाया। उन्होंने 101 गेंद में 100 रन पूरे किए।
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने गंवाया दूसरा विकेट
KAR vs VID Live Score: विदर्भ के बल्लेबाज ध्रुव 64 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अभिलाष ने उन्हें पवेलियन भेजा। विदर्भ को जीत के लिए अब 150 से कम रन चाहिए।
KAR vs VID Live Score: ध्रुव और अमन ने पारी को संभाला
KAR vs VID Live Score: विदर्भ को चौथे ओवर में पहला झटका लगा, जिसके बाद ध्रुव और अमन ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने पूरे किए 50 रन
KAR vs VID Live Score: विदर्भ ने 14वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अमन 20 और ध्रुव 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KAR vs VID Live Score: विदर्भ का पहला विकेट गिरा
KAR vs VID Live Score: विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे 14 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। अभिलाष ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक ने बनाए 280 रन
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 280 रन बनाए हैं।
KAR vs VID Live Score: श्रेयस गोपाल 36 रन बनाकर आउट
कर्नाटक को सातवां झटका लग चुका है। श्रेयस गोपाल को दर्शन नलकांडे ने समर्थ आर के हाथों कैच कराकर विदर्भ को छठी सफलता दिलाई। श्रेयस गोपाल ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े। उनके बाद विद्याधर पाटिल बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। 46.3 ओवर में कर्नाटक ने 7 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं।
KAR vs VID Live Score: कृष्णन श्रीजीत भी फिफ्टी जड़कर हुए आउट
करुण नायर के बाद कृष्णन श्रीजीत भी अर्धशतक जड़कर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 53 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके जड़े। कर्नाटक ने 42 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए हैं। श्रेयस गोपाल और अभिनव मनोहर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
KAR vs VID Live Score: करुण नायर 76 रन बनाकर आउट
शानदार फॉर्म में चल रहे करुण नायर अर्धशतक बनाने के बाद शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन वह चूक गए। वह 76 रन बनाकर दर्शन नलकांडे की गेंद पर अमन मोखांडे को कैच थमा बैठे। नायर ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 1 छक्का जड़ा।
KAR vs VID Live Score: करुण नायर की फिफ्टी
KAR vs VID Live Score: करुण नायर ने 73 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अगर कर्नाटक को बड़े स्कोर तक पहुंचना है तो करुण को पूरे 50 ओवर बैटिंग करनी होगी।
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक का स्कोर 100 के पार
KAR vs VID Live Score: करुण नायर एक छोर को संभाले हुए हैं। वह अपने अर्धशतक के करीब हैं। कर्नाटक का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
KAR vs VID Live Score: ध्रुव प्रभाकर लौटे पवेलियन
KAR vs VID Live Score: दर्शन नालकांडे ने ध्रुव प्रभाकर को आउट कर कर्नाटक को तीसरा झटका दे दिया है। करुण नायर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक का स्कोर 50 के पार
KAR vs VID Live Score: शुरुआती दो झटकों के बाद कर्नाटक की पारी संभलती हुई दिखाई दे रही है। करुण नायर का साथ ध्रुव प्रभाकर दे रहे हैं। कर्नाटक का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
KAR vs VID Live Score: 9 ओवर के बाद कर्नाटक 31/2
KAR vs VID Live Score: मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद कर्नाटक को संभलकर बैटिंग करने की जरूरत है। करुण नायर जैसा अनुभवी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है।
KAR vs VID Live Score: मयंक के बाद पडिक्कल भी हुए आउट
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक के लिए इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल पवेलियन लौट चुके हैं। कर्नाटक को 20 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है।
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक की पारी का हुआ आगाज
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक की पारी का आगाज करने कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ देवदत्त पडिक्कल मैदान पर उतर चुके हैं। यश ठाकुर पहला ओवर डाल रहे हैं।
KAR vs VID Live Score: देखें प्लेइंग XI
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिलाष शेट्टी, विजयकुमार वैश्यक, विद्याधर पाटिल, विधाथ कावेरप्पा
विदर्भ (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर
Karnataka vs Vidarbha1st Semi Final Live Score: कर्नाटक ने जीता टॉस
Karnataka vs Vidarbha1st Semi Final Live Score: कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है।
KAR vs VID Live Score: कितने बजे होगा टॉस
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक वर्सेस विदर्भ सेमीफाइनल मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार 1 बजे होगा, जबकि मैच 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक वर्सेस विदर्भ
KAR vs VID Live Score: कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मौजूदा सत्र में अपने-अपने सात मुकाबलों में से विदर्भ ने पांच और कर्नाटक ने 6 मैच जीते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।