Hindi Newsक्रिकेटकर्नाटक 5वीं बार बना विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन, हाईस्कोरिंग फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराया

कर्नाटक 5वीं बार बना विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन, हाईस्कोरिंग फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराया

KAR s VID Vijay Hazare Trophy Final Highlights : कर्नाटक ने शनिवार को विदर्भ को हाईस्कोरिंग फाइनल में 36 रनों से हराया। इसके साथ ही कर्नाटक ने पांचवीं बार विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम की।

कर्नाटक 5वीं बार बना विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन, हाईस्कोरिंग फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल लाइव स्कोर

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 18 Jan 2025 10:04 PM
हमें फॉलो करें

KAR s VID Vijay Hazare Trophy Final Highlights: कर्नाटक शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर चैंपियन बना। कर्नाटक ने पांचवीं बार ये खिताब जीता है, जबकि विदर्भ का पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन जुटाए। इसके जवाब में विदर्भ की टीम ध्रुव की शतकीय पारी के बावजूद 48.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी। कर्नाटक ने इससे पहले 2014,2015,2018 और 2020 में विजय हजारे ट्राफी को अपने कब्जे में किया है जबकि विदर्भ के लिये ट्राफी को जीतने का यह दूसरा मौका था।

349 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने छठे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज यश राठौड़ का विकेट गंवाया। इसके बाद कप्तान करुण नायर भी 27 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यश कदम 20 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 43 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव शौरी (110) और हर्ष दुबे (63) ने लक्ष्य तक पहुंचने में पूरा जोर लगा दिया मगर वासुकी कौशिक (47 रन पर तीन विकेट),अभिलाष शेट्टी (58 रन पर तीन विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (84 रन पर तीन विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के दवाब में बिखरी विदर्भ की टीम को आखिरकार हार का मुंह देखना पड़ा।

विदर्भ को जीत के लिये प्रति ओवर लगभग सात रन बनाने थे और 40वें ओवर तक शौरी के क्रीज में रहने के कारण यह लक्ष्य संभव भी दिख रहा था मगर अगले ही ओवर में अभिलाष शेट्टी ने शतकवीर शौरी को चलता कर विदर्भ की उम्मीदों को करारा झटका दिया हालांकि निचले क्रम में हर्ष ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलते हुये चौकों छक्कों की बौछार कर दी मगर तब तक जीत विदर्भ के हाथों से दूर निकल चुकी थी।

इससे पहले कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन जुटाए। स्मरण रविचंद्रन ने सर्वाधिक 101 रन बनाए। उन्होंने 92 गेंदों की पारी में 7 चौके और 3 छक्के मारे। अभिनव मनोहर ने 79 और कृष्णन श्रीजीत ने 78 रन बनाए। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 31 और अनीश केवी ने 23 रनों का योगदान दिया। देवदत्त पडिक्कल ने 8 रन जोड़े।

VID 312/10 (48.2 ओवर)

KAR 348/6 (50 ओवर)

18 Jan 2025, 09:29:46 PM IST

VHT Final Live Score: कर्नाटक ने विदर्भ को हराया

VHT Final Live Score: कर्नाटक ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराया। इसके साथ ही कर्नाटक ने पांचवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

18 Jan 2025, 09:11:20 PM IST

VHT Final Live Score: ध्रुव 110 रन बनाकर हुए आउट

VHT Final Live Score: ध्रुव कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में 111 गेंद में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 110 रन बनाए।

18 Jan 2025, 08:30:13 PM IST

VHT Final Live Score: ध्रुव ने लगाया शतक

VHT Final Live Score: ध्रुव ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाया है। उन्होंने 100 गेंद में शतक पूरा किया।

18 Jan 2025, 07:22:30 PM IST

VHT Final Live Score: यश भी लौटे पवेलियन

VHT Final Live Score: यश 20 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक राज ने उन्हें आउट किया।

18 Jan 2025, 06:57:35 PM IST

VHT Final Live Score: विदर्भ का दूसरा विकेट गिरा

VHT Final Live Score: विदर्भ के कप्तान करुण नायर 31 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

18 Jan 2025, 06:17:08 PM IST

VHT Final Live Score: यश राठौड़ नहीं खेल पाए बड़ी पारी

VHT Final Live Score: विदर्भ ने पहला विकेट यश राठौड़ के रूप में खोया। उन्होंने 19 गेंदो में 5 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली। उन्हें अभिलाष शेट्टी ने छठे ओवर में पडिक्कल के हाथों कैच कराया। यश ने ध्रुव के संग पहले विकेट के लिए 32 रन की पार्टनरशिप की। यश के जाने के बाद कप्तान करुण नायर बैटिंग के लिए उतरे हैं।

18 Jan 2025, 05:15:35 PM IST

VHT Final Live Score: विदर्भ को मिला 349 का टारगेट

VHT Final Live Score: कर्नाटक ने विदर्भ को 349 रनों का टारगेट दिया है। अभिनव ने 79 रनों की पारी खेली। हार्दिक राज 12 और श्रेयस गोपाल 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

18 Jan 2025, 05:01:14 PM IST

VHT Final Live Score: स्मरण ने जड़ा शतक

VHT Final Live Score: स्मरण ने फाइनल में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 89 गेंदों में 100 रन पूरे किए। 48 ओवर के बाद कर्नाटक का स्कोर 333/4 है। अभिनम मनोहर ने 79 रनों की पारी खेली।

18 Jan 2025, 03:45:56 PM IST

VHT Final Live Score: स्मरण और कृष्णन ने ठोका अर्धशतक

VHT Final Live Score: स्मरण रविचंद्रन और कृष्णन श्रीजीत ने अर्धशतक ठोक दिया है। स्मरण ने 46 जबकि श्रीजीत ने 54 गेंदों में पचाया कंप्लीट किया। 31 ओवर के बाद कर्नाटक का स्कोर 175/3 है।

18 Jan 2025, 02:46:16 PM IST

VHT Final Live Score: मयंक-अनीश की पारी का अंत

VHT Final Live Score: मयंक अग्रवाल और अनीश केवी हो गए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। मयंक ने 38 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 31 रन बनाए। उन्हें नचिकेत भूते ने 13वें ओवर में आउट किया। वहीं, भूते ने 15वें ओवर में अनीश का शिकार किया। उन्होंने 27 गेंदों में 23 रन जोड़े, जिसमें तीन चौके शामिल हैं।

18 Jan 2025, 02:23:16 PM IST

VHT Final Live Score: कर्नाटक की टीम 50 के पार

VHT Final Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद कर्नाटक का स्कोर 52/1 है। कप्तान मयंक 24 और अनीश केवी 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

18 Jan 2025, 02:00:40 PM IST

VHT Final Live Score: पडिक्कल बने यश का शिकार

VHT Final Live Score: कर्नाटक को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा है। उन्होंने 19 गेंदों में 8 रन बनाए। पडिक्कल छठे ओवर में यश ठाकुर का शिकार बने। उन्होंने मयंक अग्रवाल के संग पहले विकेट के लिए 23 रन की पार्टनरशिप की।

18 Jan 2025, 01:37:32 PM IST

VHT Final Live Score: कर्नाटक की पारी हुई शुरू

VHT Final Live Score: कर्नाटक की पारी का आगाज हो चुका है। मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने उतरे हैं। दर्शन नालकांडे ने विदर्भ के लिए पहला ओवर डाला और 8 रन खर्च किए। मयंक ने दो चौके मारे।

18 Jan 2025, 01:17:56 PM IST

VHT Final Live Score: विदर्भ ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

VHT Final Live Score: विदर्भ ने फाइनल में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।

18 Jan 2025, 12:33:56 PM IST

VHT Final Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

VHT Final Live Score: खिताबी जंग शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। कप्तान मयंक अग्रवाल और करुण नायर कुछ देर में टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

18 Jan 2025, 12:08:42 PM IST

VHT Final Live Score: कर्नाटक के लिए खेलेंगे प्रसिद्ध?

VHT Final Live Score: कर्नाटक के पास वासुकी कौशिक (15 विकेट) और अभिलाष शेट्टी (14 विकेट) जैसे तेज गेंदबाज है। वहीं, लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल 18 विकेट ले चुके हैं। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के आने से आक्रमण और मजबूत हुआ है।

18 Jan 2025, 11:02:36 AM IST

VHT Final Live Score: नायर तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

VHT Final Live Score: करुण नायरविजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें यह कारनामा अंजाम देने के लिए 79 रनों की जरूरत है। उनके खाते में फिलहाल 752 रन हैं। नारायण जगदीशन ने 2022-23 में की सीजन में सर्वाधिक 830 रन बटोरे थे।

18 Jan 2025, 10:12:33 AM IST

VHT Final Live Score: कर्नाटक का स्क्वॉड

VHT Final Live Score: मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अनीश केवी, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, प्रसिद्ध कृष्णा, वासुकी कौशिक, अभिलाष शेट्टी, किशन बेदारे, विद्याधर पाटिल, लवनिथ सिसौदिया , मनोज भंडागे, निकिन जोस, विजयकुमार वैश्यक, प्रवीण दुबे

18 Jan 2025, 10:12:33 AM IST

VHT Final Live Score: विदर्भ का स्क्वॉड

VHT Final Live Score: ध्रुव शौरी, यश राठौड़, करुण नायर (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शुभम दुबे, अपूर्व वानखड़े, हर्ष दुबे, नचिकेत भुटे, पार्थ रेखाड़े, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे, अक्षय वाडकर, आदित्य ठाकरे, अथर्व तायडे , अमन मोखड़े, यश कदम, प्रफुल्ल हिंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।