दिग्गज कपिल देव की रोहित शर्मा से क्या है आखिरी इच्छा? फैंस से कहा- जब जाए तो जश्न मनाओ
पूर्व कप्तान कपिल देव ने फैंस से कहा है कि जब भी रोहित शर्मा जाए तो उनकी उपलब्धियां पर जश्न मनाना। उन्होंने इच्छा जताई है कि रोहित शर्मा अपने आखिरी मैच में शतक लगाएं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर कपिल देव ने भी रिएक्ट किया है। दिग्गज ने फैंस से कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर जश्न मनाना चाहिए ना की दुखी होना चाहिए। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ तौर पर कहा है कि यह रोहित के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा। दूसरे मैच के खत्म होने के बाद कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने उतरेंगे, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को आगामी वनडे विश्व कप 2027 के प्लान में रखा है।
कपिल देव की रोहित से आखिरी इच्छा
1983 विश्व कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''नहीं, खुश रहते हैं, दुखी क्यों होना? उन्होंने की सालों तक खुशी दी है। सबको जाना होता है। सुनील गावस्कर गए, राहुल गए, अनिल कुंबले गए, सचिन गए। सबको जाना है। कपिल देव का मानना है कि सभी क्रिकेटर्स का करियर एक दिन खत्म होता है और रोहित की उपलब्धियां जश्न मनाने की हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा, ''इसलिए जब वह जाएं, हमे उसके जीवन को सेलिब्रेट करना चाहिए। कितनी खुशी की बात है, उन्होंने देश को कितना मनोरंजन दिया है, सिर्फ देश को नहीं, बल्कि पूरे विश्व को। हमें खुश होना चाहिए, उदास क्यों होना चाहिए? हां उसे एक दिन जाना होगा। मुझे उम्मीद है अगर वह जा रहा है, उसे एक शतक लगाकर जाना चाहिए।''
रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं। सलामी बल्लेबाज का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 11 और दूसरे मैच में 26 रन बनाए। रोहित इस साल 8 पारियों में 241 रन ही बना सके हैं।
रोहित खराब फॉर्म से गुजर रहे
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है कि लॉडर्स पर रविवार को रोहित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में कहा ,'' रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है । मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा ।'' उन्होंने कहा ,'' रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा । दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है ।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



