Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kapil Dev reveals 3 weaknesses of Team India that led to the collapse of India impregnable fortress in Test Cricket
कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की 3 कमजोरियां, जिनकी वजह से गिरा भारत का अभेद किला

कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की 3 कमजोरियां, जिनकी वजह से गिरा भारत का अभेद किला

संक्षेप:

साउथ अफ्रीका से 0-2 से हारने के बाद हर कोई भारतीय दिग्गज टीम इंडिया पर भड़का हुआ है। इस बीच कपिल देव ने उन 3 कमजोरियों को उजागर किया है जिनपर काम कर भारत फिर घर पर अभेद किला बना सकता है।

Nov 29, 2025 10:49 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। कभी विदेशी टीमें भारतीय सरजमीं पर एक टेस्ट मैच जीतने को तरसती थी, ऐसे में पिछले 12 महीनों में दूसरी बार क्लीन स्वीप होना शर्मसार कर देने वाला है। भारतीय क्रिकेट को निचले स्तर पर देख कई दिग्गज लताड़ लगा रहे हैं तो कई कमजोरियां उजागर कर रहे हैं। इस बीच कपिल देव ने उन 3 कमजोरियों के बारे में बताया है जिन पर काम कर भारतीय टीम एक बार फिर अपने घर को अभेद किला बना सकती है। इनमें सबसे पहले खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना, दूसरा टेस्ट मैच के लिए बेहतर पिचें बनाना और तीसरा व्हॉइट बॉल क्रिकेट के बढ़ते मैचों को रोकना शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रोहित बनना चाहेंगे ODI के सिक्सर किंग, अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड से कितना दूर?

कपिल देव ने भारत की हार पर स्पोर्टस्टार से कहा, "ऐसा इसलिए था क्योंकि उनका अपना स्टाइल, फुटवर्क था, और यह बात भी कि उन्होंने अलग-अलग पिचों पर अच्छा डोमेस्टिक क्रिकेट खेला था। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज के कितने टॉप खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। यह सबसे जरूरी बात है। अगर आप डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलते हैं और अच्छे बॉलर्स का सामना नहीं करते हैं, तो आपको स्ट्रगल करना पड़ेगा।"

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव ने कोलकाता में पहले टेस्ट के लिए तैयार पिच की भी आलोचना की, जहां मैच तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में जहां ज्यादातर ध्यान व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर है, बल्लेबाज़ों को गेंदबाजों के लिए आसान पिचें नहीं मिलतीं और इसलिए वे मुश्किल हालात का सामना नहीं कर पाते।

ये भी पढ़ें:रोहित-कोहली के फ्यूचर को लेकर BCCI गंभीर-अगरकर के साथ करेगा मीटिंग

उन्होंने कहा, “पिचें बहुत, बहुत जरूरी हैं। ऐसी नहीं जहां खेल ढाई दिन में खत्म हो जाए। आप टॉस हारते हैं और खेल हार जाते हैं। ऐसी पिच का क्या मतलब है जहां कोई भी टीम 200 रन पार न करे? यह पांच दिन के खेल के लिए अच्छा नहीं है। हम T20 और ODI में ज्यादा बिजी रहते हैं, जिसका मतलब है कि बैट्समैन को बॉलर-फ्रेंडली पिचों का सामना मुश्किल से ही करना पड़ता है। स्पिन और सीम को बहुत मदद देने वाली सतहों पर, आपको आगे बढ़ने के लिए सब्र और अलग तरह के स्किल्स की जरूरत होती है।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |