टूट गया फैब-4…केन विलियमसन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट; किसने किस फॉर्मेट से लिया संन्यास?
केन विलियमसन फैब-4 से रिटायरमेंट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने कुछ फॉर्मेट से संन्यास लिया है, मगर वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी एक्टिव है।

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने 12 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। यह फैसला उन्होंने तब लिया जब न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। केन विलियमसन के इस फैसले के साथ फैब-4 टूट गया है। वह फैब-4 खिलाड़ियों में से इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। केन विलियमसन के अलावा फैब-4 में भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट शामिल हैं। फैब-4 में शामिल इन खिलाड़ियों ने कई फॉर्मेट से संन्यास लिया है, मगर केन विलियमसन को छोड़कर बाकी तीन अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं।
केन विलियमसन के संन्यास ने तोड़ा फैब-4
केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। संन्यास की घोषणा के बाद वह किसी भी फॉर्मेट में एक्टिव नहीं रहेंगे। वह फैब-4 से पूरी तरह रिटायर होने वाले पहले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली की तरह केन विलियमसन ने भी फैंस का दिल तोड़ा है। यह दोनों दिग्गज सबसे पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े के बेहद नजदीक थे, मगर भी इस मील के पत्थर तक पहुंचे बिना संन्यास ले लिया। विराट कोहली ने 9,230 रनों के साथ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं केन विलियमसन ने 9,515 रनों के साथ रिटायरमेंट लिया।
फैब-4 में कौन किस फॉर्मेट में एक्टिव?
केन विलियमसन- सभी फॉर्मेट से रिटायरमें ले लिया है।
विराट कोहली- भारतीय सुपरस्टार किंग कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबसे पहले T20I से रिटायरमेंट लेकर फैंस का दिल तोड़ा था, हालांकि वह आईपीएल में अभी भी एक्टिव हैं और आरसीबी को बैक टू बैक दो खिताब जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 600 से अधिक रन निकले। वहीं टेस्ट क्रिकेट को विराट ने मई 2025 में अलविदा कहा। विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं।
स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली से उलट सिर्फ वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है। वह टेस्ट और T20I क्रिकेट में एक्टिव हैं, हालांकि उन्हें लंबे समय से टी20 टीम में मौका नहीं मिला है, मगर वह टेस्ट में लगातार अपनी टीम के लिए परफॉर्म कर रहे हैं।
जो रूट- इंग्लैंड का यह स्टार बल्लेबाज फैब-4 में एकमात्र ऐसा बल्लेबाज है, जिसने अभी तक किसी भी फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। जी हां, जो रूट तीनों ही फॉर्मेट में एक्टिव हैं। हालांकि उन्हें टी20 क्रिकेट खेले समय हो गया है। वह टेस्ट और वनडे में इंग्लैंड के लिए लगातार रन बना रहे हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


