Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kane Williamson streak broken Most consecutive innings without a duck in ODIs this Indian holds the world record
ODI में 0 पर आउट  हुए बिना सबसे ज्यादा पारियां; केन विलियमसन की टूटी स्ट्रीक, इस भारतीय के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

ODI में 0 पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा पारियां; केन विलियमसन की टूटी स्ट्रीक, इस भारतीय के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

संक्षेप: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में केन विलियमसन बिना खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ 80 पारियों बाद उनके करियर में यह डक चुका है। विलियमसन 9 साल बाद वनडे में 0 पर आउट हुए हैं।

Sun, 26 Oct 2025 12:02 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के हाथ उस समय निराशा लगी जब वह इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर उतरे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला इंटरनेशनल मैच था, मगर अपने कमबैक मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। केन विलियमसन के डेब्यू को 15 साल हो गए हैं, मगर यह उनके करियर का पहला गोल्डन डक है। इसी के साथ वनडे क्रिकेट में उनकी 80 पारियों से चली आ रही 0 पर ना आउट होने की स्ट्रीक का भी अंत हुआ। केन विलियमसन के वनडे करियर का यह कुल 6ठा डक था, वह आखिरी बार 0 पर 2016 में आउट हुए थे।

ये भी पढ़ें:IND vs AUS वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, गिल के आगे कोहली

बिना 0 पर आउट हुए लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। 1999 से 2004 के बीच द्रविड़ ने लगातार 120 पारियां खेली थी, जिसमें वह 0 पर आउट नहीं हुए थे।

इस लिस्ट में कुल तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में लगातार 100 से ज्यादा पारियां बिना 0 पर आउट हुए खेली। राहुल द्रविड़ के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो 119 तो ऑस्ट्रेलिया के केप्लर वेसल्स 105 पारियां बिना 0 पर आउट हुए खेली।

ये भी पढ़ें:कोहली ने रच दिया इतिहास, टूटा सचिन के सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिना डक पर आउट हुए वनडे में सबसे ज्यादा पारियां-

राहुल द्रविड़- 120

मार्टिन क्रो- 119

केप्लर वेसल्स- 105

सिकंदर रजा- 98

जावेद मियादाद- 95

विलियमसन अब न्यूज़ीलैंड के लिए पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों का चयन बहुत सोच-समझकर कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने काउंटी क्रिकेट और द हंड्रेड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई राष्ट्रीय मैचों—टेस्ट मैचों सहित—से दूरी बना ली थी।

बात मैच की करें तो, इंग्लैंड ने इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने 224 रनों का टारगेट रखा, इसमें से 135 रन अकेले कप्तान हैरी ब्रूक ने बनाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड दूसरे ही ओवर में आउट हो गए जब न्यूजीलैंड का स्कोर 12 रन था। विलियमसन के रूप में न्यूजीलैंड का यह दूसरा विकेट गिरा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Ind vs Aus Live Score, क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |