न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने जो कुछ बना सब किया, रिकॉर्ड बुक में उनके ही नाम की अनुंगूंज, देखिए खास रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार, 12 जून को संन्यास की घोषणा की। विलियमसन ने अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए। देखिए उनके खास कीर्तिमान, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए स्थापित किए।

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने जो कुछ बना सब किया, रिकॉर्ड बुक में उनके ही नाम की अनुंगूंज, देखिए खास रिकॉर्ड

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार, 12 जून को संन्यास की घोषणा की। विलियमसन ने अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए। वे न्यूजीलैंड के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड को क्या-क्या दिया और कौन से कीर्तिमान स्थापित किए यह हर कोई जानना चाहता होगा। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमन क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा किसी भी कीवी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन नहीं बनाए हैं। विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 19, 346 रन बनाए हैं। वे न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जिताने वाले कप्तान केन विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 48 शतक लगाए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक हैं। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमनसन ने सबसे ज्यादा दोहरे शतक भी लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 6 दोहरे शतक जड़े हैं, जो सभी टेस्ट क्रिकेट में आए हैं। इन नंबर वन स्थानों के अलावा भी कई कीर्तिमान विलियमसन ने स्थापित किए हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में वे 6वें स्थान पर रहे हैं। उन्होंने कुल 378 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में वे न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 9,515 रन बनाए हैं। टेस्ट मैचों में सबसे अधिक शतक भी न्यूजीलैंड की ओर से उनके नाम ही है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 33 शतक जड़े हैं।

सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमन तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 110 टेस्ट मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने 7256 रन बनाए हैं। वनडे में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों में केन विलियमसन ने 14 शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। टी-20 में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। टी-20 में 2575 रन बनाए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले चौथे प्लेयर हैं। टेस्ट में सबसे अधिक जीत हासिल करने वाले संयुक्त रूप से नंबर वन खिलाड़ी हैं। लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के खास रिकॉर्ड

🔹अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन (19,346)

🔹अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक शतक (48)

🔹अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक दोहरे शतक (6)

🔹सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 6वें प्लेयर (378)

🔹टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन (9,515)

🔹टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक (33)

🔹सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे प्लेयर(110)

🔹वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बैटर (7,256)

🔹वनडे मैचों में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले चौथे प्लेयर (14)

🔹टी20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर (2575)

🔹अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले चौथे प्लेयर(217)

🔹टेस्ट मैचों में संयुक्त रूप से सर्वोच्च जीत (47)

🔹लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।