किसी ने 600 तो किसी ने 562, देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, भुवी भी शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रबाडा ने आईपीएल 2026 में 626 रन खर्च कर दिए। उनके अलावा इस सीजन 6 और ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 500 या उससे अधिक रन खर्चे हैं। इस सूची में भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल है। देखिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची।

किसी ने 600 तो किसी ने 562, देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, भुवी भी शामिल

आईपीएल 2026 में कगिसो ने भले ही सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप का खिताब अपने नाम कर लिया हो, लेकिन वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज भी रहे। रबाडा ने आईपीएल 2026 में 400 या 500 रन नहीं, बल्कि 626 रन खर्च कर दिए। उनके अलावा आईपीएल 2026 में कई ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने 500 से अधिक रन खर्चे। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में कगिसो रबाडा पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने 17 पारियों में 64.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 388 गेंदों फेंकीं, जिसमें 21.59 की औसत से 29 विकेट लेते हुए 626 रन खर्च कर दिए। लिस्ट में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 62 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 372 गेंदों में 29.58 की औसत से कुल 19 विकेट लिए और 562 रन खर्च कर दिए। इस सीजन सर्वाधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर रहे, जिन्होंने 16 परियों में 60 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 360 गेंदें फेंकी और 22.36 के औसत से 25 विकेट लेते हुए 559 रन खर्च कर दिए। सूची में चौथे स्थान पर 15 पारियों में 530 रन खर्च करते हुए 21 विकेट लेने वाले चेन्नई सुपर किंग से गेंदबाज अंशुल कंबोज रहे। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान का नाम है, जिन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 56.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 24.57 की औसत से कुल 21 विकेट लिए और 516 रन खर्च किए।

आईपीएल 2026 में 500 या उससे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में दो खिलाड़ी और रहे। 15 पारियों में 54.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा ने कुल 507 रन खर्च कर दिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 63 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट 17.89 की औसत के साथ लिए और 501 रन खर्च।

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज

1. कगिसो रबाडा- 626 रन, 17 पारियां

2. मोहम्मद सिराज- 562 रन, 17 पारियां

3. जोफ्रा आर्चर- 559 रन, 16 पारियां

4. अंशुल कंबोज-530 रन, 14 पारियां

5. राशिद खान- 516 रन, 17 पारियां

6. ईशान मलिंगा- 507 रन, 15 पारियां

7. भुवनेश्वर कुमार- 501 रन, 16 पारियां

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।