Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Justin Greaves smash double century but New Zealand vs West Indies 1st Test ended on Draw
जस्टिन ग्रीव्स ने डबल सेंचुरी से न्यूजीलैंड के उड़ाए होश, वेस्टइंडीज को मिला था 531 रनों का था टारगेट

जस्टिन ग्रीव्स ने डबल सेंचुरी से न्यूजीलैंड के उड़ाए होश, वेस्टइंडीज को मिला था 531 रनों का था टारगेट

संक्षेप:

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में कमाल का प्रदर्शन किया। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि कैरेबियाई टीम इस मैच को जीत भी सकती है, लेकिन बाद में ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच रोमांचक रहा।

Dec 06, 2025 11:08 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड के होश उड़ा दिए। खासकर जस्टिन ग्रीव्स ने जिस तरह की पारी खेली, उससे कीवी टीम के इस मैच को जीतने के चांस खत्म हो गए। जस्टिन ग्रीव्स ने चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम को हार को टाल दिया। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के सामने 531 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में 457 रनों तक वेस्टइंडीज की टीम पहुंच गई, लेकिन मैच में समय बाकी नहीं रहा। ऐसे में मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने केन विलियमसन के अर्धशतक के दम पर 231 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 167 रनों पर ढेर हो गई थी। तेजनारायण चंद्रपॉल और शाई होप ने अर्धशतक जड़े थे। इस तरह न्यूजीलैंड को 64 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 466 रन 8 विकेट खोकर बनाए और पारी घोषित कर दी थी। इस तरह वेस्टइंडीज के सामने 531 रनों का टारगेट था, जो वाकई में बहुत विशाल था, क्योंकि इतनी बड़ी रन चेज आज तक किसी ने नहीं की। वेस्टइंडीज को मैच बचाने के लिए 160 से ज्यादा ओवर सर्वाइव करने थे, जो एक बड़ा चैलेंज था।

कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में रचिन रविंद्र ने 176 और कप्तान टॉम लैथम ने 145 रन बनाए थे। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। वहीं, मैच की चौथी और वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शीर्ष स्कोरर जस्टिन ग्रीव्स थे, जिन्होंने 388 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली, जबकि 140 रन शाई होप के बल्ले से भी निकले। 58 रन केमार रोच ने भी बनाए। इन्हीं दो बल्लेबाजों ने आखिर में वेस्टइंडीज की हार को टाला। अन्यथा स्कोर 277 पर 6 हो गया था। रोच और ग्रीव्स के बीच 180 रनों की साझेदारी हुई, जिससे न्यूजीलैंड के लिए इस टेस्ट को जीतना असंभव हो गया। आखिर में दोनों टीमें ड्रॉ के लिए सहमत हो गईं और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया, क्योंकि कुछ ही ओवर का खेल बाकी रह गया था। रन काफी ज्यादा बचे थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |