Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Just shut up let me do it when Ravi Shastri lovingly scolded young Sachin Tendulkar on his first tour of Australia
एकदम चुप, ये मुझे करने दो...जब रवि शास्त्री ने युवा सचिन तेंदुलकर को प्यार से लगाई थी डांट

एकदम चुप, ये मुझे करने दो...जब रवि शास्त्री ने युवा सचिन तेंदुलकर को प्यार से लगाई थी डांट

संक्षेप:

सचिन तेंदुलकर जब पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तब बैटिंग के दौरान रवि शास्त्री ने उन्हें डांट लगाई थी। शास्त्री ने खुद ही वो किस्सा साझा किया है। 1992 में सिडनी टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। तब सचिन भी उनकी स्लेजिंग का जवाब देना चाहते थे।

Nov 07, 2025 10:29 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महान सचिन तेंदुलकर जब 1991-92 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तब सिडनी टेस्ट के दौरान रवि शास्त्री ने उन्हें डांट लगाई थी। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने युवा सचिन से कहा था कि तुम चुप रहो। जो काम तुम करने के लिए कह रहे हो वो मुझे करने दो। पूर्व ऑलराउंडर और टीम इंडिया के पूर्व कोच शास्त्री ने इसका खुलासा किया है। संयोग से उस डांट के बाद मैच में सचिन तेंदुलकर ने नाबाद शतक ठोका था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्रिकेट ऐक्ट के कार्यक्रम 'समर ऑफ क्रिकेट लंच' में रवि शास्त्री ने उस वाकये को याद किया। उस टेस्ट में उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़ा था और युवा सचिन तेंदुलकर के साथ शानदार साझेदारी की थी। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लगातार स्लेजिंग कर रहे थे जिसके लिए वे कुख्यात रहे हैं।

शास्त्री ने याद किया, ‘मुझे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलना याद है। यह सचिन का पहला दौरा था। मैंने शतक पूरा ही किया था और सचिन बस बैटिंग के लिए आए ही थे। उन्हें वॉ ब्रदर- स्टीव और मार्क लगातार स्लेज कर रहे थे। ओए छोटू तू तो ऐसा है, ऐ छोटू तू तो वैसा है...।’

ये भी पढ़ें:स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर नहीं, इस क्रिकेटर को बताया वनडे का सर्वकालिक महान

माहौल काफी गरम था। यहां तक के ऑस्ट्रेलिया के 12वें खिलाड़ी माइक विटनी भी स्लेजिंग में शामिल हो गए। शास्त्री ने याद किया, 'माइक विटनी फील्डिंग के लिए आया था। उसने गेंद ली और मुझे बोला- अपने क्रीज में जाओ, नहीं तो मैं तेरा सिर फोड़ दूंगा। तब मैं मुड़ा और चिल्लाकर कहा- ओए माइक, अगर तुम इतना ही अच्छा थ्रो कर सकते थे या गेंद फेंक सकते थे तो तुम ऑस्ट्रेलिया के 12वें खिलाड़ी नहीं होते।'

स्लेजिंग वाले गरम माहौल के बीच सचिन तेंदुलकर रवि शास्त्री के पास पहुंचे और बोले कि रुकिये, मेरा भी शतक हो जाने दीजिए। उसके बाद मैं भी इन्हें बढ़िया से जवाब देता हूं। इसी पर शास्त्री ने उन्हें डांट लगाई।

शास्त्री ने बताया, ‘सचिन मेरे पास आए और कहा- मेरा शतक हो जा रहा है, तब तक इंतजार कीजिए। मैं भी उन्हें इसी तरह जवाब दूंगा। इस पर मैंने उससे कहा- चुप, तुम चुप रहो। तुम्हारा अलग ही क्लास है। तुम्हारा बल्ला जवाब देगा। मुझे उन्हें जवाब देने दो।’

ये भी पढ़ें:डिकॉक ने PAK के खिलाफ शतक जड़ मचाई तबाही, तोड़ा सचिन-रोहित का रिकॉर्ड

उसके बाद सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई स्लेजिंग का जवाब ही नहीं दिया। उस मैच क्या, सचिन तेंदुलकर ने पूरे करियर में कभी किसी की स्लेजिंग का जवाब नहीं दिया और न ही किसी को स्लेज किया। वह क्रिकेट के असली ब्रैंड एम्बेसडर के तौर पर उभरे। ट्रू जेंटलमैन।

उस दौरे के सिडनी टेस्ट की बात करें तो वो मैच ड्रॉ हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में डेविड बून के 129 रनों की बदौलत 313 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने रवि शास्त्री के दोहरे शतक और सचिन तेंदुलकर के शतक की बदौलत पहली पारी में 483 रन बनाए। शास्त्री 206 रन बनाकर शेन वॉर्न का शिकार बने। दूसरी तरफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सचिन तेंदुलकर अंत तक आउट नहीं हुए और 148 रन की शानदार पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 173 रन बनाए और इस तरह सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो गया था।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |