जोश टंग ने पाकिस्तान को कर दिया पूरी तरह पस्त, 22 गेंदों में कुछ इस तरह चटकाए 7 विकेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की पहली पारी के आखिर में और दूसरी पारी के पहले दो ओवर में जोश टंग ने 22 गेंदों में 7 विकेट लिए। लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का असली काम इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने किया।

Josh Tongue
जोश टंग विकेट की अपील करते हुए

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। लीड्स के हेडिंग्ले में जारी इस मैच में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है। यहां तक कि पाकिस्तान की टीम इस मैच में पारी और रनों के अंतर से भी हार सकती है, क्योंकि हालात ही कुछ ऐसे हैं। इसकी असली वजह है इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग, जिन्होंने 22 गेंदों के भीतर 7 विकेट चटका दिए। हालांकि, यह दो पारियों में मिलाकर हुआ, लेकिन फिर भी उन्होंने पाकिस्तान को दांतों तले चने चबवा दिए।

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट जोश टंग को मिले थे। इतने ही विकेट ओली रॉबिन्सन ने निकाले थे। टंग ने 5 में से 4 विकेट पाकिस्तान की पहली पारी के आखिर में निकाले थे, जबकि 3 विकेट उन्होंने पाकिस्तान की पारी की शुरुआत में जब वे गेंदबाजी के लिए आए तब निकाले। 7 विकेटों के बीच में महज 22 गेंदों का ही फासला था। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 128 रन 8 विकेट खोकर बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास बढ़त अभी भी 100 से ज्यादा रनों की है।

पाकिस्तान शर्मनाक हार के नजदीक

पाकिस्तान की टीम इस मैच में पारी और रनों के अंतर से हारने से महज 2 विकेट दूर है। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग कहर बरपा रहे हैं, जबकि गस एटकिंसन से भी उनको सहयोग मिल रहा है। पहली पारी के आखिर में जोश टंग ने सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, अली उस्मान और मोहम्मद अब्बास को अपना शिकार बनाया था। वहीं, जब वे दूसरी पारी में गेंदबाजी करने आए तो शान मसूद, सऊद शकील और फिर से कप्तान सलमान आगा को आउट करने में सफल रहे।

पाकिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज के हाथों भी एक मैच में हार मिली थी। हालांकि, एक मुकाबला टीम जीतने में सफल रही थी। इस तरह वह सीरीज तो एक-एक से बराबरी हो गई, लेकिन मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है कि जो रूट की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान को 3-0 से इस सीरीज में धोने वाली है। इसी के साथ पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की संभावना भी लगभग खत्म हो जाएगी। पाकिस्तान की टीम इस वक्त डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 9 टीमों की ही यह अंकतालिका है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की हालत कैसी है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जोश टंग ने पाकिस्तान को कर दिया पस्त, 22 गेंदों में कुछ इस तरह चटकाए 7 विकेट