जोश हेजलवुड को पहला विकेट मिला ही नहीं था, 12 साल बाद सुनाया पुजारा के कैच से जुड़ा किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जोश हेजलवुड को पहला टेस्ट विकेट असल में नॉट आउट के रूप में मिला था।12 साल बाद उन्होंने भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा से जुड़ा कैच का किस्सा बताया है। गेंद उनके बल्ले से लगी ही नहीं थी।  

Josh Hazlewood
जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनके सामने भारतीय टीम थी, जिसके कप्तान एमएस धोनी थे। इसी चार मैचों की सीरीज के बीच में धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। हेजलवुड ने सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू किया था और जल्द ही पहला विकेट भी चटका दिया था, लेकिन असल में बल्लेबाज नॉट आउट था। हेजलवुड के सामने पुजारा थे, जिन्होंने गेंद को डक करने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद हेलमेट पर लगकर पीछे चली गई थी। थोड़ी सी अपील पर ही अंपायर ने उंगली उठा दी। इस पर अब हेजलवुड ने एक दशक से ज्यादा समय के बाद बात की है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जोश हेजलवुड अपने पहले टेस्ट मैच के बारे में बता रहे हैं। वे कहते हैं, "पहला टेस्ट मैच, हां। मुझे याद है। यह यहीं ब्रिस्बेन में था। गब्बा 2014। पहला विकेट नॉट आउट था। पुजारा। उसका पिछला हिस्सा देखना हमेशा अच्छा लगता है।" हेजलवुड को शायद याद नहीं है, लेकिन वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में खेले थे।

पुजारा को लेकर हेजलवुड ने बताया पूरा किस्सा

उन्होंने आगे बताया, "यह एक शॉर्ट बॉल की तरह थी। वह बस उसे रोकने गया और मुझे लगता है कि गेंद उसके ग्लव के ऊपर से निकल गई, उसके हेलमेट से टकराकर पीछे चली गई। यह थोड़ा मज़ेदार था, क्योंकि सीरीज से पहले उन्होंने कहा था कि वे DRS का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। मुझे याद है और वह गेम का लगभग पहला हफ्ता था। मेरी बॉल उसके हेलमेट से टकराई, जो पीछे पकड़ी गई थी और एक कूल सीधा शॉट अंपायर की ओर से मिला। यह एक अच्छी शुरुआत थी। काफी अच्छी।" हेजलवुड आज ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं।

इस सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच एडिलेड में 48 रनों के अंतर से जीता था, जबकि ब्रिस्बेन में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इसके बाद एमएस धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया था और विराट कोहली ने आखिरी दो मैचों में कप्तानी करते हुए टीम इंडिया के लिए मैच ड्रॉ कराए थे और स्कोरलाइन इस सीरीज की ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 2-0 रही। इसके बाद की हर एक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत ने जीती थी, लेकिन 2024-25 में फिर से ऑस्ट्रेलिया ने घर पर बीजीटी को जीता था। भारत ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हेजलवुड को पहला विकेट मिला ही नहीं था, 12 साल बाद सुनाया पुजारा के कैच का किस्सा