Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Josh Hazlewood is ruled out for the rest of the Ashes series due to injury
एशेज सीरीज से बाहर हुआ ये प्रमुख तेज गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा तगड़ा झटका

एशेज सीरीज से बाहर हुआ ये प्रमुख तेज गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा तगड़ा झटका

संक्षेप:

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी एशेज टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, वे इस समर सीजन में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण इस प्रीमियम पेसर को एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

Dec 09, 2025 06:55 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की ऐतिहासिक एशेज सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी एशेज टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, वे इस समर सीजन में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण इस पेसर को एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा है। वे पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे इस सीरीज का ही हिस्सा नहीं होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जोश हेजलवुड पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते समय चोटिल हो गए थे और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे, जब ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हेजलवुड को पिछले हफ्ते एक और झटका लगा, जब उन्हें अकिलीज में चोट लग गई। अब ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने मंगलवार को बताया कि यह पेसर पूरे टेस्ट सीजन से बाहर रहेगा।

एडिलेड ओवल में तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाना है। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की जानकारी दे दी है कि हेजलवुड इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि रेगुलर कैप्टन और पेसर पैट कमिंस के इस मैच में लौटने की उम्मीद है। कमिंस भी काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं और वे पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब तीसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने पहले टेस्ट से पहले ही गेंदबाजी शुरू कर दी थी। उन्होंने एक बयान में भी कहा है कि वे एडिलेड टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हेजलवुड फिट थे, लेकिन…

जोश हेजलवुड इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे और टी20 सीरीज तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद बोर्ड ने उनको एशेज सीरीज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए कहा था। यहीं उनको हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई, जिसके लिए वे कुछ सप्ताह टीम से दूर हो गए। अब रिहैब के दौरान उनको एक और चोट लगी है, जिसके कारण वे एक-दो महीने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |