जोस बटलर-संजीव गोयनका की मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स ने ‘द हंड्रेड’ में जीता पहला खिताब, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जोस बटलर की अगुवाई वाली मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स द हंड्रेड का पहला खिताब जीतने में कामयाब रही। फाइनल में उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। टिम सीफर्ट जीत के हीरो रहे।

Manchester Super Giants Champion
मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स बनी चैंपियन

जोस बटलर की अगुवाई वाली मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स ने द हंड्रेड 2026 फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की जीत के हीरो टिम सीफर्ट रहे, जिन्होंने फाइनल में धमाकेदार पारी खेलने के साथ इस पूरे सीजन कमाल किया। सीफर्ट को उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। पहले बैटिंग करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों पर 158 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा मैनचेस्टर की टीम ने 2 गेंदें शेष रहते ही कर डाला। टिम सीफर्ट ने फाइनल में इस रनचेज में 38 गेंदों पर 7 गगनचुंबी छक्कों और 4 चौकों की मदद से 72 रनों की तूफानी पारी खेली।

टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी जोस बटलरकी टीम

सुपर जाएंट्स दो हफ्ते पहले लगातार तीसरा ग्रुप मैच हारकर बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन लगातार पांच जीत के साथ उन्होंने टाइटल जीत लिया। उनका यह सिलसिला तब चला जब एडेन मार्करम के पर्सनल कारणों से घर लौटने के बाद जोस बटलर ने कप्तानी संभाली, और इस सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन (394) बनाने वाले सीफर्ट ने चार हाफ-सेंचुरी लगाईं।

मार्करम की गैरमौजूदगी में एसेक्स के पॉल वाल्टर को टॉप ऑर्डर में शामिल करने से सुपर जाएंट्स का सीजन बदल गया। उन्होंने इस सीजन मात्र 5 पारियों में 247 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179 का रहा। सीफर्ट के साथ उनकी लेफ्ट-राइट, टॉल-शॉर्ट ओपनिंग कॉम्बिनेशन कमाल की रही। बटलर ने भी इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, "उन्होंने हमें टूर्नामेंट जिताने में बहुत मदद की।"

सुपर जाएंट्स के हाथ आखिरकार लगी ट्रॉफी

संजीव गोयनका की सुपर जाएंट्स आखिरकार ट्रॉफी जीतने में सफल रही। आईपीएल में 7 सीजन और साउथ अफ्रीका टी20 लीग में 4 सीजन के सूखे के बाद उन्हें द हंड्रेड में यह चमचमाती ट्रॉफी उठाने का मौका मिला। यह द हंड्रेड मेंस और वुमेंस में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की पहली ट्रॉफी है।

टिम सीफर्ट ने काटा गदर

सीफर्ट ने फाइनल में 72 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के साथ-साथ टूर्नामेंट में कुल 394 रन बनाए। वह द हंड्रेड 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। सीफर्ट के लिए यह एक यादगार टूर्नामेंट रहा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बटलर की मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स ने द हंड्रेड में जीता पहला खिताब, सीफर्ट बने हीरो