जोस बटलर ने तोड़ा सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ड्रोन से गिराई थी बॉल
जोस बटलर ने सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ड्रोन से बॉल गिराई गई थी, जो कि 122 मीटर जमीन से ऊपर थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड टिमोथी शैनन जेबेसीलन के नाम था।

इंग्लैंड की टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच पकड़ने के मामले में एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सबसे ऊंचा कैच क्रिकेट बॉल से पकड़ने वाले जोस बटलर दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। जोस बटलर ने यह कीर्तिमान इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की देखरेख में बनाया है। जोस बटलर के लिए यह चैलेंज आसान नहीं था। करीब 60 मिनट तक दर्जनों बार उन्होंने इसके लिए तैयारी की थी और आखिर के कुछ अटेम्प्ट्स में पूरा करके नया इतिहास लिख दिया।
जोस बटलर ने 122 मीटर ऊपर से ड्रोन से गिराए गए कैच को पकड़ा, जो लगभग 400 फीट जमीन से ऊपर था। अभी तक किसी अन्य शख्स ने 120 मीटर से ऊपर का कैच नहीं पकड़ा है। केपटाउन में जोस बटलर ने ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टिमोथी शैनन जेबेसीलन (Thimothy Shanon Jebaseelan) के नाम दर्ज था। उन्होंने सिडनी में 19 नवंबर 2021 को 119.86 मीटर यानी करीब 393 फीट 2.897 इंच की दूरी वाला कैच पकड़ा था।
इंग्लैंड की टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी की बात करें तो उन्हें 60 मिनट इस रिकॉर्ड के लिए मिले थे। 50 मीटर के कैच से उन्होंने शुरुआत की थी। पहले कुछ प्रयासों में तो उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है। द स्विच हिट यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में जोस बटलर केविन पीटरसन से ये कहते हुए भी नजर आए कि ये करना मुश्किल है, जबकि वर्ल्ड कप जीतना आसान है। बटलर ने ये भी कहा कि एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट ने भी कभी ऐसा नहीं किया होगा।
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup में नामीबिया के साथ हुआ भेदभाव? भारत के खिलाफ मैच से पहले कप्तान ने उठाई आवाज
60 मिनट के टाइम फ्रेक के आखिरी कुछ मिनटों में 122 मीटर का कैच जोस बटलर ने पकड़ा था। बटलर के लिए पहले पिंक बॉल हवा में ड्रोन से गिराई जा रही थी, जिसे वह पकड़ नहीं पा रहे थे तो उन्होंने व्हाइट बॉल से कैच पकड़ने के लिए कहा, लेकिन व्हाइट बॉल तो और भी ज्यादा परेशानी पैदा कर रही थी तो उन्होंने फिर से रेड बॉल पर स्विच किया और आखिरी के कुछ मिनटों में 122 मीटर की दूरी वाला कैच पकड़ लिया और नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस दौरान कई बार उन्होंने 122 मीटर से कैच पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वे फेल रहे थे। शुरुआत में तो उन्होंने लग ही नहीं रहा था कि वे कैच पकड़ भी पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





