जोस बटलर ने तोड़ा पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर विराट कोहली हैं।

Jos Buttler Break Kieron Pollard World Record Most Runs in T20s
जोस बटलर ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने जारी द हंड्रेड लीग में बुधवार, 5 अगस्त को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनाम वेल्श फायर मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वेल्श फायर के खिलाफ 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बटलर ने मात्र 20 गेंदों पर 2 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। इन 51 रनों के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है।

जोस बटलर ने रचा इतिहास

दुनियाभर की टी20 लीग्स में हिस्सा लेने वाले कीरोन पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में 746 मैचों की 663 पारियों में 14803 रन दर्ज है। मगर जोस बटलर मात्र 492 पारियों में उनसे आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के इस स्टार प्लेयर के नाम अब टी20 क्रिकेट में 14833 हो गए हैं।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाजों के नाम 14 हजार से अधिक रन दर्ज है। जोस बटलर 15 हजार की दहलीज के बेहद करीब हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली 14218 रनों के साथ लिस्ट में सबसे नीचे 6ठे पायदान पर हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, ऐसे में अब वह टी20 क्रिकेट सिर्फ आईपीएल के दौरान ही खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं इस लिस्ट में क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाज भी मौजूद हैं।

पोजिशनखिलाड़ीमैचरनबेस्ट स्कोर100/50
1जोस बटलर522*14,833*1319/106
2कीरोन पोलार्ड746148031042/70
3क्रिस गेल46314562175*22/88
4एलेक्स हेल्स52814449119*7/92
5डेविड वॉर्नर43914284135*10/118
6विराट कोहली43014218122*10/110

कैसा रहा मैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनाम वेल्श फायर मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेल्श फायर की टीम ने सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉट्स के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 100 गेंदों पर 155 रन बोर्ड पर लगाए। शॉट्स ने 47 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 71 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा फिलिप सॉल्ट ने 48 रन बनाए।

156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम को टिम साइफर्ट और पॉल वॉल्टर की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने 35 गेंदों पर 74 रन बोर्ड पर लगाकर इस रनचेज को आसान बना दिया। साइफर्ट 36 गेंदों पर 62 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं पॉल 18 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए।

नंबर-3 पर आए कप्तान जोस बटलर ने 20 गेंदों में ही तबाही मचा दी। 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से उन्होंने 51 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 31 गेंदें शेष रहते ही जीत दिला दी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।