साजिद खान को जोमेल वारिकन ने दिया उन्हीं की भाषा में जवाब, पहले बिखेरीं गिल्लियां और फिर...
- पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान को जोमेल वारिकन ने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। पहले गिल्लियां बिखेरीं और फिर उन्हीं की तरह रिऐक्शन दिया, क्योंकि इसी के साथ वेस्टइंडीज को जीत मिल गई थी।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। ये टेस्ट सीरीज दोनों देशों के बीच नहीं, बल्कि दो टीमों के स्पिनरों के बीच थी। पाकिस्तान के लिए साजिद खान और नोमान अली ने कहर बरपाया, जबकि वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने कमाल की गेंदबाजी की। इन तीनों ने मिलकर इस सीरीज में कुल 50 विकेट निकाले। जोमेल वारिकन ने 4 पारियों में 19 विकेट निकाले। हालांकि, इससे ज्यादा लड़ाई साजिद खान और जोमेल वारिकन के बीच देखने को मिली। ये सिलसिला इस सीरीज में चला।
साजिद खान ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जब जोमेल वारिकन के खिलाफ एक अंदर आती गेंद पर बीट किया तो पाकिस्तानी स्पिनर ने अलग अंदाज में रिऐक्शन दिया था। उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की थी कि आपको गेंद घूमती हुई नजर नहीं आएगी। वारिकन ने इसका जवाब आखिरी पारी में दिया। उन्होंने साजिद खान को क्लीन बोल्ड करके पहले तो वेस्टइंडीज की जीत को सुनिश्चित किया और फिर साजिद को सेंड ऑफ देने के लिए उन्होंने उसी रिऐक्शन को दोहराया, जो साजिद खान ने उनके लिए किया था। साजिद का सेलिब्रेशन स्टाइल भी जोमेल ने कॉपी किया।
इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम को 120 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 35 साल में वेस्टइंडीज को पहली टेस्ट जीत पाकिस्तान की सरजमीं पर मिली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी में 154 रनों पर सिमट गई। इस तरह 9 रन की बढ़त वेस्टइंडीज को मिली और टीम 244 रन दूसरी पारी में बनाने में सफल हुई। इस तरह पाकिस्तान के सामने 254 रनों का लक्ष्य था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 133 रन पर ढेर हो गई। जोमेल वारिकन इस टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम करने में सफल रहे। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



