भारत के खिलाफ शतक जड़ते ही जॉन कैम्पबेल का नाम इस शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा, टूटते-टूटेत बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ शतक जड़ते ही जॉन कैम्पबेल का नाम इस शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा, टूटते-टूटेत बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

संक्षेप:

जॉन कैम्पबेल ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह सबसे ज्यादा पारियां खेलकर शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे ओपनर बने हैं।

Oct 13, 2025 10:35 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। कैम्पबेल के बल्ले से यह शतक तब आया जब वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में थी। भारत के 518 रनों के सामने वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद मेहमान टीम को फॉलोऑन मिला था। ऐसी मुश्किल स्थिति में आकर अपने करियर का पहला शतक जड़ना तारीफ योग्य है। हालांकि इस शतक के साथ कैम्पबेल का नाम शर्मनाक लिस्ट में जुड़ गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर यहां देखें

यह रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा पारियां खेलकर अपना पहला शतक जड़ने का। जॉन कैम्पबेल का यह शतक 48वीं टेस्ट पारी में आया। कैम्पबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं रहे। साउथ अफ्रीका के ट्रेवर गोडार्ड ने अपना पहला टेस्ट शतक 58वीं पारी में जड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
AUS ने बढ़ा दी भारत की टेशन! टीम इंडिया को अब कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट शतक के लिए सबसे ज्यादा पारियां

58 ट्रेवर गोडार्ड

48 जॉन कैंपबेल *

44 डैरेन गंगा

32 इमरुल कायेस

31 बॉब सिम्पसन

read moreये भी पढ़ें:
भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? नंबर-1 की पोजिशन में फेरबदल

जॉन कैंपबेल ने इसके साथ ही कई और रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वह 2023 के बाद वेस्टइंडीज के लिए शतक जड़ने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बने हैं। वहीं भारत के खिलाफ 2006 के बाद वह शतक जड़ने वाले पहले ओपनर हैं। उनसे पहले डेरन गंगा ने बासेटेरे में 135 रनों की पारी खेली थी।

वहीं 23 साल बाद कोई वेस्टइंडीज का ओपनर भारत में शतक लगाने में कामयाब रहा है। कैम्पबेल से पहले यह कारनामा वेवेल हिंड्स ने 2002 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर किया था।

छक्के के साथ अपना पहले टेस्ट शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

कोलिन्स किंग

रॉबर्ट सैमुअल्स

रिडले जैकब्स

शेन डॉरिच

जॉन कैंपबेल

बात मैच की करें तो, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शानदार बैटिंग जारी है। फॉलोऑन के बाद मेहमान टीम 200 के पार पहुंच गई है। कैम्पबेल का साथ शे होप दे रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 170 से अधिक रनों की पार्टनरशिप हो गई है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |