एशेज सीरीज खेलने के लिए जान लगा दूंगा, जोफ्रा आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं। 1579 दिन के टेस्ट रिटर्न के बाद ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि वह हर संभव प्रयास करेंगे। 

Jofra Archer

इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 1579 दिनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की, जब वे लॉर्ड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मैच खेलने उतरे। जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एक चेतावनी भी भेज दी है और कहा है कि वह अगली एशेज सीरीज में खेलने के लिए वह सब कुछ करेंगे, जो वह कर सकते हैं। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट जोफ्रा आर्चर को मिले। उन्होंने उम्मीद से ज्यादा ओवर फेंके।

पांचवें दिन 30 वर्षीय पेसर ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को आउट किया था, जो मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट था। अगर पंत पहला सेशन भी खेल जात तो इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल नहीं होती। मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, "पहले टेस्ट मैच के लिए यह बहुत व्यस्ततापूर्ण था। मैंने जितना सोचा था उससे अधिक ओवर गेंदबाजी की।" 2019 में एशेज सीरीज में 22 विकेट निकालने वाले आर्चर पिछली दो ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में चोट के कारण नहीं खेले।

आर्चर ने कहा, "वापसी में काफी समय लगा, बहुत रिहैब किया, ट्रेनिंग की, लेकिन ऐसे पल ही तो हैं जो इसे सार्थक बनाते हैं। ये एक लंबा सफर था और मैं थोड़ा भावुक भी था। मैंने पूरी कोशिश की कि मैं भावुक ना होऊं, लेकिन जब मैंने पहला विकेट लिया तो मुझे लगता है कि सब कुछ काफूर हो गया। बहुत सारी खुशी मिली। पूरी भीड़ ने मेरा हौसला बढ़ाया। सबसे मुश्किल हिस्सा पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट खेलना रहा है और फिर भी ट्रेनिंग व्हील्स पर वर्कलोड के बारे में बात करना - आज बॉलिंग करो, कल मत करो।"

तूफानी गेंदबाज ने आगे कहा, "कभी-कभी आपको लगता है कि आप तैयार हैं, लेकिन जब तक आप ऐसा नहीं करते, तब तक आपको पता नहीं चलता। सुरक्षित तरीका ही सबसे अच्छा तरीका है, इसलिए मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं और यह निश्चित रूप से इंतजार के लायक है। अगर वे मुझे इजाजत दें तो मैं बाकी दो मैच खेल सकता हूं। मैं यह सीरीज नहीं हारना चाहता। मैंने कहा था कि मैं टेस्ट समर और एशेज खेलना चाहता हूं। एक टिक पहले ही लग चुका है और मैं नवंबर में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के लिए अपनी पूरी शक्ति से प्रयास करूंगा।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशेज सीरीज खेलने के लिए जान लगा दूंगा, आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी