टीम इंडिया की कमर तोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर ने खोल दी IPL की पोल, बोले- इंग्लैंड में खेलना…

Bhasha, नॉटिंघम
Follow us on Google News
share

जोफ्रा आर्चर का मानना ​​है कि भारत में आईपीएल के दौरान आसान विकेट पर खेलने के बाद इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना उनके लिए सामान्य स्थिति में वापसी करना है। भारत अब 2-0 से इस सीरीज में पिछड़ गया है।

टीम इंडिया की कमर तोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर ने खोल दी IPL की पोल, बोले- इंग्लैंड में खेलना…

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की पोल खोल दी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 विश्व और आईपीएल अपनी सरजमीं पर खेलने के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड की अपनी परिस्थितियों में और भी ज्यादा कमाल की गेंदबाजी शुरू कर दी है। ऐसे में उनका मानना ​​है कि भारत में आईपीएल के दौरान आसान विकेट पर खेलने के बाद इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सामान्य स्थिति में वापसी करना है।

आर्चर ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 29 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज जोश टंग ने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किये। उनके इस शानदार प्रदर्शन से 202 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 76 रन पर आउट हो गई।

यहां सब मेरे लिए सामान्य है- आर्चर

आईपीएल में कई भारतीय बल्लेबाजों का सामना करने के बाद, जब आर्चर से पूछा गया कि गेंदबाजी करते समय उनकी योजनाओं में कितना बदलाव आता है, तो उन्होंने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे लगता है कि यहां सब कुछ सामान्य हो गया है।'' उन्होंने कहा, ''यहां आप अच्छी लेंथ पर सीधी गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं, जबकि वहां, विकेट आसान होने और बाउंड्री छोटी होने के कारण बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।''

आर्चर ने कहा, '' आईपीएल में कभी-कभी 200 रन भी सुरक्षित नहीं होते, लेकिन यहां 200 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। मुझे खुशी है कि सभी ने अच्छा योगदान दिया। हमारे प्रत्येक गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया।'' भारतीय बल्लेबाजों को ब्रिटेन की परिस्थितियां कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण लगी हैं। भारत आयरलैंड से दोनों मैच हार गया था और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला में भी वह पीछे चल रहा है।

वैभव को लेकर भी आर्चर ने बात की

आर्चर ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम दोनों ने मैनचेस्टर में काफी अच्छी गेंदबाजी की। हममें से किसी को भी वहां विकेट नहीं मिले, इसलिए हमें खुशी है कि आज हमें कुछ तो मिला।'' भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ अपने मुकाबले के बारे में आर्चर ने कहा, ''मुझे लगता है कि अभी तक मुकाबला बराबरी पर है। अभी दो मैच बचे हुए हैं और नतीजा कुछ भी हो सकता है। जो भी अच्छा प्रदर्शन करेगा वह जीतेगा।'' सूर्यवंशी ने पिछले मैच में आर्चर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था लेकिन इस मैच में उन्होंने बाउंसर पर इस भारतीय बल्लेबाज को आउट कर दिया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।