जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में मचाई तबाही, पहली बार किया ये कारनामा; खतरे में ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

Jan 05, 2026 08:55 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर डॉन ब्रैडमैन ने 18 बार 150 या उससे अधिक रनों की पारी खेली थी। वहीं यह 17वां मौका है जब जो रूट ने 150 रन का आंकड़ा छुआ है। रूट अब इस लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में मचाई तबाही, पहली बार किया ये कारनामा; खतरे में ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने एक और शतक जड़ा। इस बार वह सिर्फ शतक से ही संतुष्ट नहीं हुए। वह अपनी इस पारी को बड़े स्कोर में तबदील करने में लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में सेंचुरी जड़ने वाल जो रूट ने सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब जो रूट ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 150 रन का आंकड़ा पार किया हो। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर डॉन ब्रैडमैन ने 18 बार 150 या उससे अधिक रनों की पारी खेली थी। वहीं यह 17वां मौका है जब जो रूट ने 150 रन का आंकड़ा छुआ है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में जो रूट अब टॉप-5 में पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धन को पछाड़ा है।

जो रूट के आगे अब सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन, कुमार संगाकारा, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 20 बार 150 रन का आंकड़ा छूने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज

20 - सचिन तेंदुलकर

19 - ब्रायन लारा

19 - कुमार संगकारा

18 - डॉन ब्रैडमैन

17 - जो रूट*

16 - महेला जयवर्धने

15 - रिकी पोंटिंग

14 - वीरेंद्र सहवाग

14 - जैक्स कैलिस

14 - स्टीव वॉ

बता दें, सीरीज 1-3 से गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम ने सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 375 रन है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;