Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Joe Root vs Sachin Tendulkar Most Runs in Test Cricket History How Far he is From World Record
जो रूट और सचिन तेंदुलकर के बीच रह गया है इतने रनों का फासला, कब टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड?

जो रूट और सचिन तेंदुलकर के बीच रह गया है इतने रनों का फासला, कब टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड?

संक्षेप:

जो रूट ने अभी तक खेले 163 मैचों की 297 पारियों में उन्होंने 51.23 की औसत के साथ 13937 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 शतक जड़ने के साथ-साथ 66 अर्धशतक भी जड़े हैं।

Jan 05, 2026 11:58 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में उन्होंने 160 रनों की लाजवाब पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक है। रूट शतकों की झड़ी लगाकर लगातार सचिन तेंदुलकर के 51 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच रहे हैं, इसके अलावा एक और ऐसा रिकॉर्ड है जो रूट के निशाने पर है। यह रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का। 2013 में जब सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा, मगर जो रूट ने इसकी आहट 2021 के बाद से देना शुरू कर दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रूट ने AUS में पहली बार किया ये कारनामा, खतरे में पड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

जिस तरह क्रिकेट में बदलाव आ रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए जो रूट ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी नजर आते हैं जो सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

जो रूट वर्सेस सचिन तेंदुलकर

जो रूट के टेस्ट करियर की बात करें तो, अभी तक खेले 163 मैचों की 297 पारियों में उन्होंने 51.23 की औसत के साथ 13937 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 शतक जड़ने के साथ-साथ 66 अर्धशतक भी जड़े हैं।

वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.78 की औसत के साथ 15921 रन जड़े थे। सचिन के नाम 51 शतक जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें:41वां शतक जड़ रूट ने की पोंटिंग की बराबरी, अब सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजरें

जो रूट और सचिन तेंदुलकर के बीच 10 शतक और 1984 रनों का ही अंतर रह गया है।

2021 से जो रूट के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह हर साल औसतन 4 शतक और 1000 रन तो बना ही रहे हैं। रूट अभी 35 साल के हैं और उनके पास कम से 2-3 साल का क्रिकेट बाकी है। ऐसे में वह सचिन के इन दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ने के प्रबल दावेदार हैं।

सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड की लाजवाब बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 384 रन बोर्ड पर लगाए, इसमें से 160 रन तो सिर्फ जो रूट के ही हैं। जो रूट ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रेड बॉल से यह पहला शतक लगाया, वहीं इस सीरीज की यह उनकी दूसरी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने डे नाइट टेस्ट में शतक ठोका था। वहीं जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 150 रन का आंकड़ा भी पार किया। यह जो रूट के टेस्ट करियर का 17वां 150 प्लस स्कोर था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |