जो रूट फिर संभालेंगे इंग्लैंड की कमान, जानिए क्या है कप्तानी में सबसे लंबे गैप का वर्ल्ड रिकॉर्ड?
जो रूट 47 टेस्ट मैचों के बाद फिर से इंग्लैंड की कमान संभालने वाले हैं। ऐसे में क्या ये कप्तानी में सबसे लंबे गैप का वर्ल्ड रिकॉर्ड है? इसका जवाब है- नहीं। एक और खिलाड़ी है, जिसने इससे भी ज्यादा इंतजार किया है।

जो रूट 17 जून 2026 को फिर से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। करीब चार साल पहले उन्होंने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, नाइटक्लब कांड की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए कप्तान बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट टीम की कमान संभालने वाले हैं। जो रूट कप्तानी के बाद 47 टेस्ट मैचों में बतौर बल्लेबाज खेले हैं, लेकिन अब फिर से टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह कप्तानी में सबसे लंबे गैप का वर्ल्ड रिकॉर्ड है? इसके बारे में जान लीजिए।
दरअसल, टेस्ट कप्तानी में सबसे लंबे गैम का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने 49 टेस्ट मैच कप्तानी करने के बाद से फिर से कप्तानी करने से पहले तक खेले। 1993 में जब ग्राहम गूच इंजर्ड हो गए थे तो दो मैचों में कप्तान एलेक स्टीवर्ट ने की थी, लेकिन इसके बाद साल 1998 तक उन्होंने 49 टेस्ट खेले और एक भी मैच में कप्तानी नहीं की थी। 1998 में उनको नियमित कप्तान बनाया गया था। इस तरह यह कप्तानी के गैप का टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
लिस्ट में जो रूट का नाम तीसरे नंबर पर है, क्योंकि उनसे पहले 47 टेस्ट मैचों का गैप पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस के नाम दर्ज है। वकार यूनिस ने 47 टेस्ट मैच दिसंबर 1993 से मई 2001 तक खेले। 1993 के मैच में कप्तानी करने के बाद उन्होंने 2001 में किसी टेस्ट मैच में कप्तानी की। वे भी एलेक स्टीवर्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे, लेकिन एशिया के पहले कप्तान बन गए थे, जिनका टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का सबसे लंबा गैप दो मैचों में कप्तानी करने का था।
मार्च 2022 में की थी जो रूट ने कप्तानी
जो रूट की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रेनेडा में मार्च 2022 में आखिरी बार कप्तानी की थी। इसके बाद से 47 मैच वे खेले हैं और उनमें 4063 रन बनाए हैं, लेकिन अब जून 2026 में उनको फिर से टेस्ट कप्तानी ा मौका मिला है। यह संयुक्त रूप से टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का दूसरा सबसे लंबा गैप है। वह 47 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी मिस करने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। जो रूट ने जिन मैचों में इस दौरान कप्तानी नहीं की है। उन मैचों में 16 शतक उन्होंने 54.90 के औसत से बनाए हैं। कप्तानी में भी उनका रिकॉर्ड बतौर बल्लेबाज बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले अच्छा था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



