नाइटक्लब कांड पर भड़के कप्तान जो रूट, ब्रायडन कार्स की हरकत पर जताई कड़ी नाराजगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने एक नाइटक्लब मामले में हथकड़ी लगाई। इस पर कप्तान जो रूट बयान आया है। उनका कहना है कि वह इससे सचमुच निराश हैं।

Brydon Carse Joe Root
ब्रायडन कार्स और जो रूट

इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी फिर से संभालने के एक टेस्ट मैच के बाद ही जो रूट को उनके एक साथी ने निराश कर दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एक नाइटक्लब के बाहर डर्बी में पुलिस ने हथकड़ी डालकर गिरफ्तार कर लिया। ये मामला अब जांच के दायरे में है, लेकिन इससे कप्तान जो रूट बहुत ज्यादा निराश और नाखुश हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले उन्होंने अपनी निराश जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके गेंदबाज की बेवकूफी भरी गलती है, जो मैदान के बाहर कार्स ने की है।

पाकिस्तान के खिलाफ जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में ब्रायडन कार्स पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और अब उन्हें इस नाइटक्लब कांड के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह सोनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट गुरुवार 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। कार्स के मामले की जांच इंग्लैंड क्रिकेट कर रहा है। इस पर रूट ने मंगलवार (25 अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर मैं सच कहूं तो मैं सच में बहुत नाराज हूं, मैं सच में बहुत निराश हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले हफ्ते के परफॉर्मेंस के बाद, हम यहां बैठे हैं और हम ऐसी चीज के बारे में बात कर रहे हैं जो इससे बिल्कुल भी जुड़ी नहीं है।" रूट ने कहा, "मैंने ब्रायडन से बात की है और जब मुझे पहली बार पता चला तो मेरी मुख्य चिंता एक व्यक्ति के तौर पर वह था। मुझे नहीं लगता कि मैं यह कहकर गलत बोल रहा हूं कि वह बहुत परेशान है, बहुत माफी चाहता है और अपने कामों को समझता है। मुझे यकीन है कि जब उसे मौका मिलेगा तो वह खुद से यह कहेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कोई अकेली घटना है, बल्कि सच तो यह है कि हम गेम से दूर बेवकूफी भरी गलतियां करते रहते हैं और इससे मैदान पर हम जो कर रहे हैं, उससे ध्यान हट रहा है।"

जो रूट ने ही दी थी छूट

इंग्लैंड की टीम में ड्रिंकिंग कल्चर है। हालांकि, इस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सख्ती दिखाई थी, लेकिन नए कप्तान बनने के बाद जो रूट ने छूट दी थी। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को जश्न मनाने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी चीज की अति नहीं हो। यही ब्रायडन कार्स के साथ हुआ और उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण उनको पुलिस ने हथकड़ी डालकर गिरफ्तार कर लिया। जून में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़ा मामला हुआ था, जिसके बाद एक टेस्ट खेलकर स्टोक्स ने रिटायरमेंट का ही ऐलान कर दिया था। बीच में उन्हें भी एक टेस्ट से ड्रॉप किया गया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़नाइटक्लब कांड पर भड़के कप्तान जो रूट, ब्रायडन कार्स की हरकत पर जताई कड़ी नाराजगी