विराट कोहली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर जो रूट, टॉप 5 में एक और भारतीय; WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जो रूट ने WTC में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में पछाड़ दिया है। उनसे आगे अब बेन स्टोक्स और पैट कमिंस हैं। रूट ने बतौर टेस्ट कप्तान वापसी के बाद पहली सीरीज पाकिस्तान के विरुद्ध खेली।

 Joe Root overtakes Virat Kohli In WTC
जो रूट और विराट कोहली

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड टेस्ट टीम ने पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिए। इंग्लैंड ने घर पर पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। मेजबान टीम ने बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट 8 विकेट से अपने नाम किया। रूट ने 69 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। यह ऐतिहासिक अर्धशतक था। वह टेस्ट में सर्वाधिक 69 अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (68) का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वहीं, रूट ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी कमाल किया। वह डब्ल्यूटीसी में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वालों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रूट ने डब्ल्यूटीसी में अब तक कप्तान के रूप में 36 टेस्ट में से 15 जीते हैं। उन्होंन 14 गंवाए और 7 ड्रॉ रहे। डब्ल्यूटीसी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी।

विराट कोहली से आगे निकले जो रूट

35 वर्षीय जो रूट लिस्ट में सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के तौर पर 22 टेस्ट खेले और 14 में जीत दर्ज की। उन्होंने 7 में हार झेली और एक ड्रॉ पर छूटा। टॉप 5 में एक और भारतीय है। रोहित शर्मा ने 24 टेस्ट में कप्तानी करने के बाद 12 में विजयी परचम फहराया जबकि 9 में हार का मुंह देखा और तीन ड्रॉ हुए। रोहित और कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। दोनों टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुकेऔर सिर्फ भारत के लिए वनडे में एक्टिव हैं।

इस लिस्ट में जो रूट ने ब्रॉड को पछाड़ा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने 40 टेस्ट में से 25 में जीत हासिल की और 9 में हार का सामना किया। 6 मैच ड्रॉ पर छूटे। इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 40 टेस्ट में कप्तानी की। स्टोक्स ने 21 मैच जीते और 17 में हार झेली। दो टेस्ट ड्रॉ हुए। स्टोक्स ने जून 2026 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट लिया। गौरतलब है कि रूट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत की ओवरऑल सूची में सातवें पायदान पर हैं। उन्होंने 68 टेस्ट में से 30 जीते हैं। वह बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वालों की फेहरिस्त में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 168 टेस्ट में से 77 जीते हैं। रूट ने इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड (167 टेस्ट में से 76 जीते) को पछाड़ा।

WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीत (जीत प्रतिशत)

25 - पैट कमिंस (62.50 प्रतिशत)

21 - बेन स्टोक्स (52.50 प्रतिशत)

15 - विराट कोहली (41.66 प्रतिशत)

14 - विराट कोहली (63.63 प्रतिशत)

12 - रोहित शर्मा (50.00 प्रतिशत)

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत (जीत प्रतिशत)

53 - ग्रीम स्मिथ (48.62 प्रतिशत)

48 - रिकी पोंटिंग (62.33 प्रतिशत)

41 - स्टीव वॉ (71.92 प्रतिशत)

40 - विराट कोहली (58.82 प्रतिशत)

36 - क्लाइव लॉयड (48.64 प्रतिशत)

32 - एलन बॉर्डर (34.40 प्रतिशत)

30 - जो रूट (44.11 प्रतिशत)

28 - स्टीफन फ्लेमिंग (35.00 प्रतिशत)

बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वालों की टॉप 10 लिस्ट

168 में से 108 - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

145 में से 92 - शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

168 में से 86 - स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

124 में से 84 - ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)

188 में से 83 - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

166 में से 82 - जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

143 में से 82 - नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)

168 में से 77 - जो रूट (इंग्लैंड)

167 में से 76 - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)

147 में से 74 - मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर रूट, WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीत