रिकी पोंटिंग को पछाड़ जो रूट बने नंबर-1, सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर; घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 24 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में घर पर खेले गए मैचों में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Most Test Runs At Home Ft. Joe Root
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में घर पर सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक और इतिहास रच दिया है। वह घर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ा है, जिनके नाम कई सालों से यह रिकॉर्ड था। बता दें, ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम वैसे तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, मगर घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह तीसरे पायदान पर हैं।

जो रूट ने 9 रन बनाते ही रचा इतिहास

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में वैसे तो रूट का बल्ला उस अंदाज में नहीं बोला जिसके लिए वह जाने जाते हैं, मगर दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 9 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रचा।

रिकी पोटिंग ने अपने घर पर खेले 92 मैचों की 154 पारियों में 56.97 की औसत के साथ 7578 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 9 रन बनाते ही रूट ने पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा और अब वह घर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट ने घर पर अभी तक खेले 89 मैचों की 156 पारियों में 53.85 की औसत के साथ 7594 रन बनाे हैं। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 35 अर्धशतक बनाने। बता दें, रूट के नाम घर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर

टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में घर पर 94 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 153 पारियों में उन्होंने 52.67 की औसत के साथ 7216 रन बनाए। सचिन ने घर पर 22 शतक और 32 अर्धशतक लगाए।

टॉप-5 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में अन्य दो नाम श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के लीजेंड महेला जयवर्धने और जैक कैलिस के हैं। इन दोनों दिग्गजों के नाम भी घर पर 7000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।

प्लेयरदेशमैचपारियांरनबेस्ट स्कोरऔसत10050
जो रूटEngland89156759425453.852435
रिकी पोंटिंगAustralia92154757825756.972338
सचिन तेंदुलकरIndia94153721621752.672232
महेला जयवर्धनेSri Lanka81129716737459.722334
जैक कैलिसSouth Africa88143703522456.732334

इंग्लैंड की लीड 350 के पार

मेजबानों ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान पर शिकंजा पूरी तरह कस लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की लीड 357 रनों की हो गई है। बारिश की वजह से तीसरे दिन का खेल जल्द समाप्त करना पड़ा। चौथे दिन भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इंग्लैंड जल्द से जल्द पारी घोषित कर बिना किसी रिस्क के मैच अपने नाम करना चाहेगा। तीन मैच की इस सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा है। लॉर्ड्स में जीत दर्ज कर मेजबानों की नजरें सीरीज में अजय बढ़त बनाने पर होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रिकी पोंटिंग को पछाड़ जो रूट बने नंबर-1, सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर