सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जो रूट को मिली खुली छूट, ECB ने किया बड़ा ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो रूट के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, क्योंकि 2 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से मिला है। सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अब रूट तोड़ पाएंगे।

Joe Root and Sachin Tendulkar Most Test runs
जो रूट और सचिन तेंदुलकर

इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज जो रूट के पास अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। जो रूट को एक तरह इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए खुली छूट मिल गई है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर हैं, लेकिन इस विश्व रिकॉर्ड को जो रूट अपने नाम करने से ज्यादा दूर नहीं हैं। रूट को कैसे खुली छूट मिली है? उसके बारे में भी जान लीजिए।

दरअसल, बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद जो रूट को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। ये उनका कप्तान के तौर पर दूसरा टर्म है और संभावना है कि वे आगे भी कप्तानी करते रहेंगे और अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने बड़ा ऐलान सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर किया है। आमतौर पर क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के साथ एक साल का करार करते हैं, लेकिन ईसीबी ने जो रूट के साथ दो साल का करार किया है। रूट अब इंग्लैंड के लिए परफॉर्म करते रहे तो आसानी से सितंबर 2028 तक खेल सकते हैं।

जो रूट और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

अगर जो रूट दो साल तक टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं, तो फिर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड महफूज नहीं रहेगा। जो रूट अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से 1643 रन ही पीछे हैं। टेस्ट क्रिकेट में 200 मैचों में सचिन तेंदुलकर ने 15921 रन बनाए हुए हैं, जबकि 169 मैचों में जो रूट 14278 रन बना चुके हैं। एक साल में जो रूट आसानी से 1000 रन के करीब बना लेते हैं। ऐसे में अगले दो साल में वे 1644 रन बना लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

जो रूट 2021 से अब तक तीन बार 1000 से ज्यादा रन एक कैलेंडर ईयर में बना चुके हैं, जबकि एक बार 800 और एक बार 700 से ज्यादा रन उनके बल्ले से आए हैं। 1000 रनों में भी दो बार तो वे 1500 के पार गए हैं। इस साल 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। सिर्फ इन्हीं आंकड़ों को देखें तो अगले दो साल में 1700 के करीब रन बनाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी। अब उन्हें ईसीबी से दो साल का करार भी मिल गया है। इस तरह उन पर कोई दबाव भी नहीं होगा कि जल्दबाजी में उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ना है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रूट को मिली खुली छूट, ECB ने किया ऐलान