Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Joe Root Most 50s in Test History Just one step away from Sachin Tendulkar world record
जो रूट की फिफ्टी से हिली रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर

जो रूट की फिफ्टी से हिली रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर

संक्षेप:

जो रूट ने इस फिफ्टी के दम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के लीजेंड शिवनरेन चंद्रपॉल को पछाड़ दिया है। रूट का यह टेस्ट क्रिकेट में 67वां अर्धशतक है, वहीं चंद्रपॉल ने 66 फिफ्टी लगाई थी।

Jan 04, 2026 09:28 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में एक और अर्धशतक जड़ दिया है। इस अर्धशतक के दम पर वह सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब मात्र एक कदम दूर रह गए हैं। सिडनी में जारी इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। 57 के स्कोर पर जैक क्रॉली, बैन डकेट और जैकम बेथल के रूप में टॉप-3 बल्लेबाजों को खोने के बाद इंग्लैंड की कमान जो रूट और हैरी ब्रूक ने मिलकर संभाली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। रूट और ब्रूक दोनों ने इस दौरान 50 रन का निजी आंकड़ा भी पार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:VHT में तबाही मचा रहा है ये बल्लेबाज, 102 का है औसत; टीम इंडिया से फिर भी बाहर

जो रूट ने इस फिफ्टी के दम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के लीजेंड शिवनरेन चंद्रपॉल को पछाड़ दिया है। रूट का यह टेस्ट क्रिकेट में 67वां अर्धशतक है, वहीं चंद्रपॉल ने 66 फिफ्टी लगाई थी।

जो रूट के आगे अब इस लिस्ट में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ही हैं, हालांकि रूट और सचिन के बीच फासला अब सिर्फ एक ही अर्धशतक का है।

जी हां, सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे और उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं अब जो रूट 67 अर्धशतकों के साथ ठीक उनके पीछे हैं।

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भारत में खतरा? ICC से ये डिमांड कर सकता है BCB

सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए जो रूट को एक और फिफ्टी की दरकार है, जो वह इसी मैच में पूरी कर सकते हैं। हालांकि इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को उन्हें पूरी तरह अपने नाम करने के लिए इंतजार करना होगा।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज

68 - सचिन तेंदुलकर

67 - जो रूट*

66 - शिवनरेन चंद्रपॉल

63 - राहुल द्रविड़

63 - एलन बॉर्डर

62 - रिकी पोंटिंग

58 - जैक्स कैलिस

57 - एलिस्टर कुक

5 टेस्ट मैच की यह सीरीज इंग्लैंड पहले ही गंवा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने बाजी मारी और 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता। इंग्लैंड की नजरें 5वें टेस्ट को भी अपने नाम कर सीरीज का अंत 2-3 पर करने पर होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।