जो रूट इतिहास रचने की दहलीज पर, न्यूजीलैंड के खिलाफ करेंगे वो कारनामा जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर पाए
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला टेस्ट लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में स्टार इंग्लिश प्लेयर जो रूट की नजरें इतिहास रचने पर होगी। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले पहले प्लेयर बन सकते हैं।

इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार, 4 जून से होने जा रहा है। ENG vs NZ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की नजरें एक और इतिहास रचने पर होगी। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच में वह 75 रन और बनाते हैं तो वह कीवी टीम के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जी हां, आज तक कोई बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन नहीं बना पाया है।
अगर बात न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो, जो रूट 21 मैचों की 40 पारियों में 1925 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वह 2000 रन के आंकड़े से 75 ही रन दूर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में जो रूट के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद, भारत के राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर व साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस मौजूद हैं।
जावेद मियांदाद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1919 रन बनाए थे, जबकि राहुल द्रविड़ ने 1659, सचिन तेंदुलकर ने 1595 और जैक कैलिस ने 1595 रन बनाए थे।
जो रूट 14 हजार टेस्ट रन से 57 रन दूर
जो रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 13,943 रन दर्ज है, यह रन उन्होंने 163 मैच खेलकर बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में वह 57 रन बनाते ही 14000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। टेस्ट क्रिकेट में वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने किया है। मास्टर ब्लास्टर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15,921 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रूट की नजरें सचिन के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने पर है।
इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जोश टंग, ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, सोनी बेकर
न्यूज़ीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़कारी फाउल्केस, ब्लेयर टिकनर, विलियम ओरोर्के, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


