जो रूट WTC के इतिहास में इस उपलब्धि को हासिल करने से मात्र 52 रन दूर, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • जो रूट ने डब्ल्यूटीसी में अभी तक खेले 57 मैचों की 104 पारियों में 52.08 की लाजवाब औसत के साथ 4948 रन बनाए हैं। वह 5000 के जादुई आंकड़े से 52 ही रन दूर है।

Joe Root Test Century

अपने करियर की रेड हॉट फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रचने के बेहद करीब है। आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाना है। अगर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जो रूट 52 रन बनाते हैं तो वह डब्ल्यूटीसी में इतिहास रच सकते हैं। जी हां, इन 52 रनों के साथ रूट डब्ल्यूटीस में 5000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें, अभी तक डब्ल्यूटीसी में कोई बल्लेबाज 4000 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है।

जो रूट ने डब्ल्यूटीसी में अभी तक खेले 57 मैचों की 104 पारियों में 52.08 की लाजवाब औसत के साथ 4948 रन बनाए हैं। वह 5000 के जादुई आंकड़े से 52 ही रन दूर है। रूट का डब्ल्यूटीसी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 228 रन का रहा है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में गाले टेस्ट में बनाया था।

बात वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जो रूट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो, इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 3904 रनों के साथ मौजूद हैं। वह 4000 रन पूरा करने से 96 रन दूर है। हैरानी की बात यह है कि टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है।

जो रूट और मार्नस लाबुशेन के अलावा टॉप-5 में स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और बाबर आजम हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2552 रनों के साथ 8वें तो पूर्व कप्तान विराट कोहली 2235 रनों के साथ 14वें पायदान पर हैं।

डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

प्लेयररन
जो रूट4948
मार्नस लाबुशेन3904
स्टीव स्मिथ3486
बेन स्टोक्स3101
बाबर आजम2725
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जो रूट WTC में इतिहास रचने से 52 रन दूर, हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि