जो रूट ने इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में ऐसा करने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बनें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो रूट जब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरे तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में 300 पारियों में बैटिंग करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बनें। ऑलओवर लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे।

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में ऐसा करने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बनें

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में स्टार इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट का बल्ला तो नहीं चला, मगर वह फिर भी इतिहास रचने में कामयाब रहे। रूट ने पहली पारी में 1 तो दूसरी पारी में मात्र 8 रन बनाए। जो रूट जब दूसरी पारी में बैटिंग करने आए तो वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 पारियों में बैटिंग करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनसे पहले इंग्लैंड के 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कोई नहीं कर पाया। वहीं ऑलओवर लिस्ट में जो रूट 300 टेस्ट पारियों में बैटिंग करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के क्लब में बनाई जगह

जो रूट सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियों में बैटिंग करने वाले बल्लेबाज हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए 329 पारियों में बल्लेबाजी की, वहीं अब जो रूट 300 पारियों में बैटिंग करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट के अगर टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो, 164 मैचों की 300 पारियों में इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने 50.73 की औसत के साथ 13952 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 41 शतक और 66 अर्धशतक दर्ज हैं।

जो रूट तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के ये 4 रिकॉर्ड

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 4 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सबसे पहला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का। तेंदुलकर के नाम टेस्ट में सबसे अधिक 15921 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, वहीं जो रूट 13952 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। रूट और सचिन के बीच रनों का अंतर 1969 का ही रह गया है।

जो रूट इसके अलावा सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा टेस्ट शतक, सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतक और सबसे ज्यादा पारियों में बैटिंग करने का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

जो रूट सबसे ज्यादा पारियों में बैटिंग करने के मामले में सचिन तेंदुलकर से 30 पारियां पीछे हैं। वहीं टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में 10 शतक और सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में 2 अर्धशतक पीछे हैं।

सचिन ने अपने करियर में 51 सेंचुरी लगाई है, वहीं रूट के नाम 41 शतक है। वहीं तेंदुलकर ने टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं, तो रूट के खाते में 66 फिफ्टी हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।