जो रूट ने रचा इतिहास, फिर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम; स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर खिसके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो रूट एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक का कैच पकड़ यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Joe Root
जो रूट

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को लेकर रूट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन स्लिप फील्डर हैं। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट के दौरान अब्दुल्ला शफीक का कैच पकड़ एक बार फिर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा 220 कैच पकड़ चुके हैं, जबकि स्मिथ 219 कैच के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्लिप स्पेशलिस्ट राहुल द्रविड़ भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में बतौर फील्डर 210 कैच ली थीं। द्रविड़ के अलावा लिस्ट में महेला जयवर्धने और जैक कैलिस जैसे दिग्गज भी मौजूद हैं।

टेस्ट में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच

220* - जो रूट

219 - स्टीवन स्मिथ

210 - राहुल द्रविड़

205 - महेला जयवर्धने

200 - जैक्स कैलिस

जो रूट बल्ले से हुए फेल

जो रूट का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में बिल्कुल नहीं चला है। 3 मैचों की चार पारियों में वह 102 रन ही बना पाए हैं। कप्तान बनते ही उनके परफॉर्मेंस में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में रूट बल्ले से खूब तबाही मचा रहे थे।

पाकिस्तान का बेड़ा गर्क

पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज गंवा चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वॉड में आधे दर्जन से भी ज्यादा बदलाव किए, वहीं कोचिंग स्टाफ भी बदल डाला, मगर पाकिस्तान का प्रदर्शन है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रनों पर ढेर हो गई। जिसके बाद इंग्लैंड ने 453 रन बोर्ड पर लगाकर 320 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी 2 विकेट गंवा दिए है। पहले ही ओवर में ओली रॉबिन्सन ने सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक का शिकार किया। दोनों ही खिलाड़ी स्लिप में आउट हुए।

जिस तरह पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इंग्लैंड दौरे पर रहा है, उसे देखकर लगता नहीं कि यह मैच तीन दिन से ज्यादा चलेगा।

इंग्लैंड की नजरें तीसरे ही दिन पाकिस्तान को ऑलआउट कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने पर होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जो रूट बल्ले से हुए फेल, मगर फिर भी बना गए वर्ल्ड रिकॉर्ड; स्टीव स्मिथ छूटे पीछे