Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Joe Root broke Steve Smith record Most POTM awards by active players in international cricket Virat Kohli is unmatched
जो रूट ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, POTM जीतने में विराट कोहली का कोई सानी नहीं

जो रूट ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, POTM जीतने में विराट कोहली का कोई सानी नहीं

संक्षेप:

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक्टिव क्रिकेटरों में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा POTM का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है।

Jan 25, 2026 09:10 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ ऑलराउंड परफॉर्मेंस कर ना सिर्फ इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि वह ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। रूट ने कोलंबो में हुए दूसरे वनडे में 2 विकेट चटकाने के साथ 75 रनों की अहम पारी खेली। उन्हें इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। जो रूट के इंटरनेशनल करियर का 27वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है। एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जो रूट ने स्टीव स्मिथ को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में रन मशीन विराट कोहली का कोई सानी नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:T20 WC से बाहर किए जाने के बाद BAN में बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

स्टीव स्मिथ ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में 26 बार POTM का अवॉर्ड जीता है, एक्टिव खिलाड़ियों की इस लिस्ट में अब जो रूट 27 अवॉर्ड के साथ उनके आगे निकल गए हैं। हालांकि रूट अभी भी टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सिकंदर रजा, क्विंटन डी कॉक और केन विलियमसन का नाम शामिल हैं। दोनों भारतीय दिग्गज इस लिस्ट में टॉप-2 में हैं। हालांकि विराट कोहली ने बाकी खिलाड़ियों से काफी लंबा फासला बनाया हुआ है, उन्हें इस लिस्ट में पछाड़ पाना काफी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:रूट का बड़ा कारनामा, 149 साल के इतिहास में कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा

विराट कोहली अपने करियर में अभी तक 71 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा के खाते में 45 POTM के अवॉर्ड है। विराट और रोहित के बीच ही 26 अवॉर्ड का अंतर है, रूट ने जो अपने करियर में अवॉर्ड जीते हैं यह फासला उससे सिर्फ एक कम का है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड

विराट कोहली - 71.

रोहित शर्मा - 45.

सिकंदर रज़ा - 33.

क्विंटन डी कॉक - 31.

केन विलियमसन - 29.

जो रूट - 27*.

स्टीव स्मिथ - 26.

विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं, उनकी नजरें अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने पर होगी। सचिन के नाम 76 बार POTM का अवॉर्ड जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कोहली उनसे सिर्फ 5 कदम दूर हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।