जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने को लेकर तोड़ी चुप्पी! 'नजरअंदाज नहीं कर सकता'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो रूट इस समय सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रबल दावेदार हैं। रूट 13,943 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। वह सचिन तेंदुलकर से अब 1978 रन ही पीछे हैं।

जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने को लेकर तोड़ी चुप्पी! 'नजरअंदाज नहीं कर सकता'

क्या जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? क्रिकेट के गलियारों में यह सवाल उस समय तूल पकड़ता है जब इंग्लैंड का यह स्टार बल्लेबाज बैटिंग कर रहा होता है। जब सचिन तेंदुलकर ने 15,921 रनों के साथ यह रिकॉर्ड स्थापित किया था तो किसी ने उम्मीद नहीं की होगी कि यह रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा। टी20 के आने के बाद क्रिकेट जिस तरह से बदला है उसके बाद तो उम्मीद ना के बराबर ही रह गई थी। मगर पिछले 5-6 सालों से लगातार रनों का अंबार लगाकर जो रूट सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

सचिन तेंदुलकर और जो रूट के बीच 1978 रनों का ही अंतर रह गया है। रूट 13,943 रनों के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। जिस तरह की फॉर्म में रूट चल रहे हैं, अगर उन्हें कोई बड़ी इंजरी नहीं होती है तो, वह आगामी 2 साल में सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

जो रूट से बार-बार सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने को लेकर सवाल किया जाता है। इस मामले पर उन्होंने अब चुप्पी तोड़ी है।

Athletic को दिए इंटरव्यू में जो रूट ने कहा, “खैर, मुझसे यह सवाल अब इतनी बार पूछा जाता है कि मैं कोशिश करके भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “सचिन तेंदुलकर ने खेल में जो हासिल किया, वह कमाल का है। आपको मेरी बात पर यकीन करना होगा जब मैं कहता हूं कि उनके साथ बातचीत में शामिल होना ही मेरे लिए काफी है। उस आदमी ने मेरे जन्म से पहले टेस्ट में डेब्यू किया था और मेरे टेस्ट डेब्यू में खेला था! उनका लंबे समय तक खेलना अपने आप में कमाल का है और फिर आप टेस्ट क्रिकेट में उनके बनाए रन देखें… लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, उनके नाम 49 ODI शतक भी हैं।”

क्रिकेट के सबसे आइकॉनिक माइलस्टोन में से एक के करीब होने के बावजूद, रूट ने जोर देकर कहा कि उनका फोकस स्टैटिस्टिकल अचीवमेंट्स के बजाय लगातार इम्प्रूवमेंट पर है।

रूट ने कहा, “मैं हमेशा इवॉल्व होने की कोशिश करता हूं, अपनी बैटिंग में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करता हूं। यह पक्का करने के लिए कि मैं जितना हो सके उतना कॉम्पैक्ट और टेक्निकली साउंड महसूस करूं ताकि जब असली गेम हों तो मैं टैक्टिकल सोच सकूं और जो मेरे सामने है उसे खेल सकूं, न कि टेक्निकल चीजों या बीच में किसी और चीज की चिंता करूं। यह बहुत आसान लगता है लेकिन जब मैं क्रीज पर होता हूं, तो मैं बस गेम खेलना चाहता हूं।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।