सचिन तेंदुलकर जो पूरे करियर में नहीं कर पाए वो कारनामा रूट ने 4 बार कर दिखाया, रचा इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो रूट ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्ट टेस्ट में 130 रनों का पीछा करते हुए 62 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ वह इतिहास रचने में कामयाब रहे। वह एजबेस्टन में 1000 टेस्ट रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Sachin Tendulkar, Joe Root
सचिन तेंदुलकर और जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने उस समय इतिहास रचा जब पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उन्होंने 62 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी ने सिर्फ इंग्लैंड को जीत ही नहीं दिलाई, बल्कि जो रूट का नाम रिकी पोटिंग और जैक कैलिस जैसे दिग्गजों के साथ शुमार हो गया। रूट ने अपनी इस पारी के दम पर एजबेस्टन के मैदान पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने एजबेस्टन में 1000 टेस्ट रन बनाए हैं। जी हां, इसी के साथ जो रूट 4 अलग-अलग मैदानों पर 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के कुल तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

जो रूट दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

जो रूट ने एजबेस्टन से पहले लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल के मैदान पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया है। यह भी रूट के होम ग्राउंड हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रन ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बनाए हैं। उनके बल्ले से यहां सबसे अधिक 2203 रन निकले हैं, जबकि ओल्ड ट्रैफर्ड में 1128 और द ओवल में उन्होंने 1050 रन बनाए हैं। अब एजबेस्टन में भी उन्होंने 1000 रन का आंकड़ पार कर लिया है, इस मैदान पर उनके नाम 1018 रन दर्ज हैं।

जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग ने भी किया कमाल

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले सिर्फ दो ही दिग्गज थे जिन्होंने 4 अलग-अलग मैदानों पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया था। साउथ अफ्रीका के लीजेंड्री ऑलराउंडर जैक कैलिस ने केपटाउन में सबसे अधिक 2181 रन बनाए थे, जबकि सेंचुरियन में 1267, डरबन में 1266 और जोहेनसबर्ग में 1148 रन ठोके थे।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने ऐसा एडिलेड, सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन में किया था। पोंटिंग के लिए दुर्भाग्य की बात यह रही कि वह किसी भी मैदान पर रूट और कैलिस की तरह 2000 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं रहे। एडिलेड में उन्होंने 1743, सिडनी में 1480, मेलबर्न में 1338 और ब्रिसबेन में 1335 रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर दूर-दूर तक नहीं

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 200 टेस्ट और सबसे ज्यादा 15921 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के करियर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि वह कभी किसी भी मैदान पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं रहे। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे अधिक 970 रन बनाए थे। सचिन के ये आंकड़े बताते हैं कि एक मैदान पर 1000 टेस्ट रन बनाना कितना कठिन काम है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन तेंदुलकर जो पूरे करियर में नहीं कर पाए वो कारनामा रूट ने 4 बार कर दिखाया