जो भी है वैभव की वजह से है.., U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान म्हात्रे का वीडियो वायरल

Feb 07, 2026 08:59 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम में खुशी का माहौल देखने को मिला। जश्न मनाते हुए सभी युवा खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इस लाइव में कप्तान आयुष म्हात्रे से किसी ने पूछा कि आपको भारत को 6वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर कैसा लग रहा है। इसके जवाब में कप्तान आयुष म्हात्रे ने जो कहा वह दिल…

जो भी है वैभव की वजह से है.., U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान म्हात्रे का वीडियो वायरल

भारत ने 6वीं बार अंडर-19 के वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बार कप्तान आयुष म्हात्रे ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 100 रनों के बड़े अंतर से इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम में खुशी का माहौल देखने को मिला। विश्व चैंपियन बनने का जश्न मनाते हुए सभी युवा खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इस लाइव में कप्तान आयुष म्हात्रे से किसी ने पूछा कि आपको भारत को 6वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर कैसा लग रहा है। इसके जवाब में कप्तान आयुष म्हात्रे ने जो कहा वह हर किसी का दिल जीत लेगा। कप्तान म्हात्रे ने कहा कि जो भी है सब वैभव की वजह से है। यानी कप्तान म्हात्रे ने हंसी-मजाक वाली जगह में भी वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी को क्रेडिट देना नहीं भूले और उसी की टी की जीत की सबसे बड़ी वजह भी मानी।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एकदम तांडव मचा दिया। उन्होंने 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से पहले तो 54 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ा। वे यहीं पर नहीं रुके और चौकों छक्कों की बरसात करते रहे। वैभव ने आउट होने से पहले 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनकी इस विशाल पारी की वजह से और कप्तान आयुष म्हात्रे के अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए जिस श्रीलंका की टीम नहीं हासिल कर पाई और 311 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने फाइनल मुकाबले को 100 रनों से जीता।

इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके। उन्होंने अपनी मेहनत के बारे में बताते हुए कहा बहुत मेहनत की है भाईयों। सभी खिलाड़ियों के जीत के जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे क्रिकेट प्रशंसक और अन्य लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कप्तान आयुष म्हात्रे के बचपन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है, जिसमें कप्तान आयुष म्हात्रे बचपन में क्रिकेट खेलते हुए बोल रहे हैं और बेहत क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो में उनसे पूछा जा रहा है कि आपकी उम्र कितनी है जिसमें वे जवाब देते हैं 6 साल। उनके जवाब में एक अद्भुत क्यूटनेस और मासूमियत है। उन्होंने वीडियो में बैट्समैन बनने की चाहत बताई थी और अब अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से भारतीय टीम को विश्व का खिताब जिता दिया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।