जितेश शर्मा के इस गम के आगे T20 वर्ल्ड कप का दुख मामूली, बोले- उसके बाद मुझे अफसोस नहीं हुआ

Mar 11, 2026 11:03 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, पीटीआई
share

जितेश शर्मा ने कहा कि जब मैंने अपने पिता को खोया तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का दुख मायने नहीं रखता था। विकेटकीपर जितेश के पिता का पिछले महीने निधन हुआ।

जितेश शर्मा के इस गम के आगे T20 वर्ल्ड कप का दुख मामूली, बोले- उसके बाद मुझे अफसोस नहीं हुआ

जितेश शर्मा को जब भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर किया गया तो उन्हें झटका लगा लेकिन अब यह अहसास अपने पिता के आखिरी दिनों में उनके साथ रहने के अहसास के सामने मामूली लगता है। जीवन के बड़े नुकसान के सामने यह निराशा जल्द ही मामूली लगने लगी। एक फरवरी को उनके पिता मोहन शर्मा का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।

'पिता को वर्ल्ड कप से अधिक मेरी जरूरत थी'

जितेश ने पीटीआई को साक्षात्कार में बताया, ''जब मुझे अपने चयन नहीं होने की खबर मिली तो मैं थोड़ा निराश हुआ। मैं भी इंसान हूं। मुझे दुख और बुरा लग सकता है। लेकिन बाद में जैसे-जैसे समय बीतता गया, दुख का समय कम होता गया।'' वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर होने का भावनात्मक बोझ जल्द ही एक कहीं बड़ी निजी चुनौती में बदल गया। जितेश ने कहा, ''लेकिन बाद में मेरे पिता बीमार पड़ गए और एक फरवरी को उनका देहांत हो गया। तो मैं सात दिन तक उनके साथ था। मेरे पिता को वर्ल्ड कप से अधिक मेरी जरूरत थी। उसके बाद मुझे किसी के लिए या अपने लिए भी कोई दुख या कोई अफसोस नहीं हुआ। मैं नाराज या कुछ भी नहीं हूं।''

'जब आप अपने पिता को खो देते हैं तो...'

उन्होंने कहा, ''मैं शुक्रगुजार था कि भगवान ने मुझे सात दिन तक अपने पिता के साथ रहने का मौका दिया। मैं उनका ख्याल रख पाया। और मुझे घर पर टीवी पर विश्व कप देखने में मजा आया। यह बहुत अलग अहसास है। मैं लड़कों के लिए बहुत खुश था।'' अपने पिता के जाने के बाद सबसे बड़े बेटे होने की जिम्मेदारी उनकी जिंदगी की एक अहम सच्चाई बन गई है। जितेश ने कहा, ''मैं उस बात को भूल नहीं सकता और मैं उस बात को भूलना भी नहीं चाहता क्योंकि वह अब नहीं रहे। जब आप अपने पिता को खो देते हैं तो कुछ दिनों बाद आपको पता चलता है कि अब आप बड़े बेटे के तौर पर अपने परिवार में फैसले लेने के लिए जिम्मेदार हैं।''

'अगर आज जिंदा होते तो मेरे से कहते कि...'

उन्होंने कहा, ''और बस इतना ही नहीं आपको अपनी मां, भाई और परिवार का ख्याल रखना है इसलिए मैं ऐसा इंसान हूं जो उन्हें अपनी भावनाएं नहीं दिखा सकता और उनके सामने कमजोर नहीं हो सकता।'' जितेश ने कहा कि उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए दुख के साथ जीना सीख लिया है। उन्होंने कहा, ''और मैंने अभ्यास के दौरान उस दुख और उस खोखलेपन को झेलना सीख लिया है। क्योंकि मैं कितना भी चाहूं मैं उस चीज को भूल नहीं सकता। क्योंकि वह तुम्हारे पिता हैं। वह मेरी जिंदगी के हीरो हैं।'' उन्होंने कहा, ''अगर वह आज जिंदा होते तो वह मेरे से कहते कि जाओ और अभ्यास करो। मेरी चिंता मत करो। इसलिए मैं हमेशा यह बात अपने दिमाग में रखता हूं कि अगर मैं दुख या दर्द में होता तो वह मुझे क्या कहते? मुझे लगता है कि वह मुझे जाकर मैच खेलने का सुझाव देते। और मुझे इस पर बहुत गर्व है।''

'मैं इसे एक अलग नजरिए से लेता हूं कि...'

जितेश ने टीम के साथी रिंकू सिंह से भी तुलना करते हुए कहा कि वह समझते हैं कि निजी मुश्किलों के बाद मैदान पर लौटने के लिए कितनी भावनात्मक ताकत चाहिए। उन्होंने कहा, ''यही वह चीज है जो रिंकू ने महसूस की होगी। इसीलिए वह फिर से मैदान पर आ पाए। और यह बहुत बड़ी बात है।'' टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों की मौजूदगी पर जितेश ने कहा, ''मैं इस पर एक अलग नजरिए से सोचता हूं। मैं इसे एक अलग नजरिए से लेता हूं कि क्यों ना दो विकेटकीपर इलेवन में हों और तीसरा फिनिशर के तौर पर खेले? बिल्कुल, ऐसा भी हो सकता है। क्यों नहीं?'' जितेश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली को करीब से देखने से मिली प्रेरणा के बारे में भी बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के पूर्व कप्तान के जज्बे की बराबरी करना आसान नहीं है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।