Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Jhulan Goswami claims captain Harmanpreet Kaur Record untouchable Says she has another 4 5 years to offer
झूलन गोस्वामी का दावा, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल; बताया कितने साल और खेल सकती हैं?

झूलन गोस्वामी का दावा, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल; बताया कितने साल और खेल सकती हैं?

संक्षेप:

झूलन गोस्वामी ने दावा किया कि बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है। पूर्व गेंदबाज झूलन का मानना है कि हरमनप्रीत चार-पांच साल और खेल सकती हैं।

Jan 07, 2026 09:33 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

भारत की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि महिला वनडे विश्व कप और दो महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ट्रॉफी जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की कप्तानी का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है और वह अगले चार-पांच साल और खेल सकती हैं। 36 वर्षीय हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत ने वनडे विश्व कप 2025 जीता लेकिन इससे पहले वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (एमआई) को डब्ल्यूपीएल खिताब दिला चुकी हैं। डब्ल्यूपीएल 2026 की शुक्रवार से शुरुआत होने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एमआई की गेंदबाजी कोच और मेंटोर झूलन ने पीटीआई से कहा, ‘‘उसने भारतीय क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के लिए जो किया है , वह अद्भुत है। मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में कोई उसका रिकॉर्ड तोड़ सकता है। वह विश्व कप विजेता पहली भारतीय महिला कप्तान है और दो डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी भी जीत चुकी है। उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी जीतेगी।’’ झूलन ने यह भी कहा कि विश्व कप जीतने के बाद उनके , मिताली राज, अंजुम चोपड़ा और रीमा मल्होत्रा जैसे पूर्व क्रिकेटरों के साथ जश्न मनाना पहले से सोचा हुआ नहीं था।

ये भी पढ़ें:WPL ने कैसे बदली हरमनप्रीत की सोच? कप्तान ने वर्ल्ड कप को लेकर कही जबर्दस्त बात

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उस समय हमने कुछ बात की। बस जज्बात उमड़ रहे थे। मैं हरमन, स्मृति (मंधाना) और पूरी टीम को इसके लिये धन्यवाद देती हूं। यह पहले से तय नहीं था। हम प्रसारण से जुड़े थे और प्रोड्यूसर ने कहा कि जब टीम दर्शकों को धन्यवाद दे रही है तो हम एक या दो सवाल पूछ सकते हैं। लेकिन ये लड़कियां जिस तरह से हमारे पास आई और जश्न मनाया, मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट या किसी अन्य खेल ने इस तरह का कुछ कभी देखा है।’’

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।