भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप और एशियाई खेलों से हुईं बाहर

भाषा
Follow us on Google News
share

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं। बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है।

Jemimah Rodrigues
भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स

भारत की महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आगामी महिला एशिया कप और एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि 25 वर्षीय जेमिमा को इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान दाहिने पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। बोर्ड के अनुसार बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद उनके पैर में 'हाई-ग्रेड टियर' (मांसपेशी का फटना) की पुष्टि हुई है।

प्रतिका रावल को मिला मौका

महिलाओं की चयन समिति ने प्रतिका रावल को जेमिमा के स्थान पर महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है जिसका आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में किया जाएगा। रावल ने अभी तक सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट में केवल वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह चोट के कारण हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रही हैं। 'इंडिया ए' के लिए खेलते हुए क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगने के बाद उनके घुटने पर टांके लगाने पड़े थे।

बीसीसीआई ने की पुष्टि

बीसीसीआई ने कहा, ''जेमिमा रोड्रिग्स को तीन अगस्त को इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' खेलते समय दांए पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में मेडिकल टीम द्वारा किए गए परीक्षण में 'हाई-ग्रेड टियर' की पुष्टि हुई। ''

बोर्ड ने कहा, ''इसके चलते वह संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एसीसी महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं। '' एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जाएंगे।

एशिया कप-एशियन गेम्स से भी बाहर

एशिया कप की शुरुआत 28 अगस्त को यूएई में होगी, जिसमें भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का सबसे अहम मुक़ाबला पांच सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, और हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा।

रोड्रिग्स नागोया में टी-20 प्रारूप में 17 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। महिला प्रतियोगिता में भारत शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम है और क्वार्टर-फ़ाइनल में उसका मुकाबला जापान से होगा। सेमीफ़ाइनल में उसका सामना बंगलादेश या हांगकांग, चीन से हो सकता है। पाकिस्तान ड्रॉ के दूसरे हिस्से में है, जिसका मतलब है कि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें केवल स्वर्ण पदक मैच या कांस्य पदक प्ले-ऑफ में ही आमने-सामने हो सकती हैं, और ये दोनों ही मैच 22 सितंबर को खेले जाएंगे।

एशिया कप के लिए भारत की अपडेट की गई टीम इस प्रकार है- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत को लगा बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप और एशियाई खेलों से हुईं बाहर