
सेमीफाइल में जेमिमा रोड्रिग्स ने ठोका दमदार शतक, विश्व कप में दूसरी बार हुआ ऐसा
सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में शतक लगाया है। जेमिमा ने विश्व कप में पहली सेंचुरी लगाई।
भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाया। जेमिमा ने विश्व कप मुकाबले में 115 गेंदों में 100 रन पूरे किए। उनका वनडे में ये तीसरा शतक है। विश्व कप नॉकआउट में ये दूसरी बार हुआ है, जब अलग-अलग खिलाड़ियों ने शतक लगाया हो। इससे पहले एलिसा हीली और नेट साइवर-ब्रंट ने 2022 के फाइनल में ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सेमीफाइनल में फीबी लिचफील्ड ने शतकीय पारी खेली।

भारत ने गुरुवार को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को फाइनल में मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। जेमिमा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 134 गेंद में 14 चौकों की मदद से नाबाद 127 रन बनाए। जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
339 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 रन के स्काेर पर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (10) का विकेट गंवा दिया। उन्हें किम गार्थ ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद 10वें ओवर में गार्थ ने स्मृति मंधाना (24) को भी अपना शिकार बना लिया। ऐसे संकट के समय जेमिमाह रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर की जोड़ी ना केवल पारी को संभाला तेजी के साथ रन भी बटोरे।
दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई। 36वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने हरमनप्रीत कौर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 41वें ओवर में दीप्ति शर्मा 17 गेंदों में (24) चौथे विकेट के रूप में रनआउट हुई। 42वें ओवर की चौथी गेंद पर रॉड्रिग्स ने एक रन देकर अपना शतक पूरा किया।
उन्होंने इस दौरान 115 गेंदों में 10 चौके लगाये। 46वें ओवर में सदरलैंड ने ऋचा घोष 16 गेंदों में 26 रन को आउटकर भारत को बड़ा झटका दिया। ऋचा घोष ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। अमनजोत कौर ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर स्कोर पांच विकेट पर 341 रन भारत को पांच विकेट से जीत दिला दी। अमनजोत कौर ने आठ गेंदों में दो चौके लगाते हुए नाबाद 15 रन बनाये। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 134 गेंदों में 14 चौके लगाते हुए मैच विजयी नाबाद 127 रन बनाये।






