इंटरनेशनल क्रिकेट में हाथ नहीं मिला रहे भारत-पाकिस्तान के प्लेयर्स, इंग्लैंड में लगाया एक दूसरे को गले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की फातिमा सना द हंड्रेड वुमेंस लीग के दौरान एक दूसरे को गले लगाती नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें-

jemimah rodrigues, fatima sana
जेमिमा रोड्रिस ने फातिमा सना को लगाया गले

पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास बढ़ गई है। इसका असर क्रिकेट फील्ड पर भी देखने को मिल रहा है। 2025 एशिया कप से भारतीय मेंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था, जिसे ‘नो हैंडशेक’ कॉन्ट्रोवर्सी का नाम दिया गया था। मेंस टीम के बाद भारतीय वुमेंस टीम भी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स से दूरी बनाते हुए नजर आई। सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि बीसीसीआई और सरकार के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में तो भारत और पाकिस्तान के बीच यह कड़वाहट जारी है, मगर विदेशी लीग में दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

जमिमा रोड्रिग्स ने लगाया फातिमा सना को गले

जी हां, इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान भारत की जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को गले लगाती हुईं नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सदर्न ब्रेव विमेन बनाम बर्मिंघम फीनिक्स विमेन का 13वां मुकाबला साउथहैंप्टन में खेला गया था।

जेमिमा इस टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव का हिस्सा है, जबकि फातिमा बर्मिघम फीनिक्स की ओर से खेल रहीं हैं। इस मैच से पहले क्रिकेट के गलियारों में सवाल थे कि क्या ये दोनों प्लेयर्स मैच के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाएगी?

इस मुकाबले में जेमिमा ने 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया। सर्दन ब्रेव के लिए माइया बाउशियर ने 45 तो विकेट कीपर लिजेल ली ने 43 रनों की पारी खेली।

141 के टारगेट का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स की टीम निर्धारित 100 गेंदों पर 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना पाई।

फातिमा सना और कप्तान एलिस पेरी अंत तक नाबाद रहीं।

जैसे ही मैच खत्म हुआ तो हर किसी की नजरें जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना पर थी। इन दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाया और गले भी लगाया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जेमिमा रोड्रिग्स का यह इस सीजन का चौथा मुकाबला था। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट में 106 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं स्मृति मंधाना 105 रनों के साथ टॉप-3 में है। वहीं फातिमा सना का यह पहला ही मैच था। उन्होंने नाबाद 5 रन बनाने के साथ-साथ 15 गेंदों पर बिना कोई विकेट लिए 33 रन खर्च किए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंटरनेशनल क्रिकेट में हाथ नहीं मिला रहे IND-PAK के प्लेयर, ENG में लगाया गले