Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Jasprit Bumrah yorker hits Ishan Kishan on his foot Sanju Samson ready to replace Opener Abhishek Sharma T20 World Cup
नेट्स में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर लगी तो छटपटा गए ईशान किशन, संजू सैमसन की वापसी लग रही तय

नेट्स में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर लगी तो छटपटा गए ईशान किशन, संजू सैमसन की वापसी लग रही तय

संक्षेप:

भारतीय खेमा उस समय थोड़ा चिंतित नजर आया था, जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर ईशान किशन को जसप्रीत बुमराह की एक यॉर्कर बाएं पैर पर लगी थी और वे दर्द से छटपटा गए थे।

Feb 12, 2026 06:01 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम बुधवार 11 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे लीग मैच के लिए तैयारी कर रही थी। 6 बजे के करीब भारतीय खिलाड़ी नेट्स में उतरे। हमेशा की तरह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को पहले बैटिंग के लिए आना था। ऐसे में ईशान किशन सबसे पहले नेट्स में नजर आए। ईशान किश नेट अभ्यास के दौरान मैच वाली फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह की एक लेजर गाइडेड मिसाइल की तरह आई यॉर्कर ने ईशान किशन को चारों खाने चित कर दिया। बुमराह की यॉर्कर ईशान किशन के बायें पैर पर लगी और वे दर्द में नजर आए। नेट में बैट को छोड़कर और पैड उतारकर वे जमीन पर बैठ गए। जल्द ही फीजियो ने अपना काम किया तो कुछ देर बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो गए।

हालांकि, ये भारतीय खेमे के लिए एक पल को चिंता का विषय लग रहा था, क्योंकि एक ओपनर पहले से बीमार है और एक ओपनर फॉर्म में नहीं था, जबकि ईशान किशन चोटिल हो चुके थे, लेकिन गनीमत ये रही कि जल्द ही वे उठे और फिर से थोड़ी देर के लिए नेट्स में नजर आए और मैदान से बाहर चले गए। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया। वह अमेरिका के खिलाफ पहला मैच बीमार होने की वजह से नहीं खेले थे। नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को बुमराह का खेलना तय लग रहा है। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को कोलंबो में होने वाले मुकाबले की तैयारी के लिए बहुत अहम है। बुमराह ने गेंदबाजी के बाद कैचिंग का भी अभ्यास किया।

उधर, खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के नहीं खेलने पर मौका मिल सकता है। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में थे, लेकिन अच्छी बात है कि उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, रिकवरी का टाइम उनको चाहिए। ऐसे में वे नामीबिया के खिलाफ मैच को मिस कर सकते हैं। यही कारण था कि मंगलवार की तरह बुधवार को संजू सैमसन बल्लेबाजी का अभ्यास करने सबसे पहले आने वालों में शामिल थे। सैमसन ने नेट्स में स्पिनर और तेज गेंदबाजों पर लंबे-लंबे शॉट लगाए। वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, जबकि सूर्यकुमार यादव भी काफी समय तक नेट्स में दिखे।

वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ डीडीसीए अधिकारियों ने खूब सेल्फी खिंचवाई। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के साथ भी डीडीसीए अधिकारियों और उनके परिवारों ने सेल्फी ली। भारत और नामीबिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम को सात बजे से मुकाबला खेला जाना जाना है। नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड से हार मिली है, जो कि इसी मैदान पर खेला गया था। वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मैच जीतकर आई है। टीम इंडिया इस मैच को जीतने के बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी। उस मैच को जीती तो फिर सुपर 8 में अपनी जगह बना लेगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;